{"_id":"6612effbc0a87e892a07aab4","slug":"preparations-for-chaitra-navratri-completed-shops-decorated-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-117464-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: चैत्र नवरात्रि की तैयारियां पूरी, सज गई दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: चैत्र नवरात्रि की तैयारियां पूरी, सज गई दुकानें
विज्ञापन
चैत्र नवरात्रि की तैयारियां मंदिर परिसर में सज गई दुकानें- संवाद
लखीमपुर खीरी। चैत्र नवरात्रि को लेकर मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर के प्रमुख मां संकटा देवी मंदिर में नवरात्रि पर नौ से 17 अप्रैल तक विशेष पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। चैत्र नवरात्रि को मंदिर में नवरात्रि महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा।
मां संकटा देवी मंदिर समिति के सदस्य व कार्यक्रम आयोजक कमल मिश्रा ने बताया कि नवरात्रि पर मंदिर में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं। आठ अप्रैल की रात 11.09 से रात 1.14 बजे धनु लग्न के शुभ मुहूर्त में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके बाद नौ से 17 अप्रैल तक रोजाना सुबह 5.30 बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगी। मंदिर परिसर में नौ से 15 अप्रैल तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। लखनऊ के कथाव्यास भुसुंडी महाराज रोज शाम तीन से रात सात बजे तक कथा सुनाएंगे।
महाआरती का समय शाम सात से रात 9.30 बजे तक रहेगा। श्रीराम कथा के बाद तीन दिनों तक देवी जागरण होंगे। इसमें 15 को लखीमपुर, 16 को हरदोई और 17 को सीतापुर की जागरण पार्टी देवी जागरण करेंगी। 17 अप्रैल को हवन और भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 18 अप्रैल को नगर में विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
बंगाल के कारीगर ने तैयार की मूर्ति
चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में संकटा देवी मंदिर में जिस मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, उसको तैयार करने वाले बंगाल निवासी निमाई है। आयोजक कमल मिश्रा चैत्र नवरात्रि के 20 दिन पहले ही निमाई ने मूर्तियों को बनना शुरू कर दिया था। इसमें माता रानी की मूर्ति के साथ ही भगवान गणेश, माता लक्ष्मी, महाकाल आदि मूर्तियां हैं। कमल ने बताया कि हर वर्ष निमाई ही मूर्तियां तैयार करते हैं। मूतियों का शृंगार उमेश सचदेवा व सोनू ने संयुक्त रूप से किया।
200 रुपये तक मिल रहा माता रानी का आसन और चुनरी
चैत्र नवरात्रि पर संकटा देवी मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तगण पहुंचते है। ऐसे में मंदिर परिसर में विभिन्न प्रकार की दुकानें सज गई हैं। नवरात्रि पर हवन सामग्री, इलाइची, लौंग, माता रानी की चुनरी आदि की मांग रहती है। दुकानदार राहुल ने बताया कि माता रानी की चुनरी और आसन 10 से 200 रुपये तक है। लौंग, हवन सामग्री, कपूर, इलाइची आदि सामान के पैकेट तैयार किए हैं, जो 10 से 50 रुपये तक है।
विधि-विधान से करें माता रानी की पूजा-अर्चना
मां संकटा देवी मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित अंकुर शुक्ला ने बताया कि नवरात्रि पर विधि-विधान से माता रानी की पूजा करें। नवरात्रि पर भक्तगण व्रत रखते हैं। कोई पूरे रखता है तो कई लोग परेवा और अष्टमी को व्रत रखते है। नवरात्रि के ये नौ दिन माता रानी के विशेष दिन हैं। नवरात्रि पर ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। चौकी बिछाएं और स्वास्तिक का चिह्न बनाएं। रोली, अक्षत से टीका करें और फिर माता की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। इसके बाद विधि-विधान से माता की पूजा करें।