फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pregnant wife was stabbed to death for dowry

दहेज के लिए गर्भवती पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या

Sun, 01 Aug 2021 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Pregnant wife was stabbed to death for dowry
मृतका के पिता की तहरीर पर पति और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दोनों गिरफ्तार
विज्ञापन

मितौली (लखीमपुर खीरी)। थाना क्षेत्र के निमचेनी गांव में दहेज को लेकर एक युवक ने अपनी पत्नी की शुक्रवार शाम चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतका छह माह के गर्भ से बताई जा रही है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
निमचेनी गांव के नेतराम पासी की करीब छह साल पहले सीतापुर जिले की कोतवाली महोली के गांव हसनापुर निवासी देवीदीन की बेटी विमला देवी (25) के साथ शादी हुई थी। आरोप है कि शादी में मिले दहेज से नेतराम संतुष्ट नहीं था। विमला के पिता दीनदयाल ने पुलिस की दी तहरीर में बताया कि दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर नेतराम और ननद मंथरा उनकी बेटी को अक्सर परेशान करते थे।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद शराब पीने के आदी पति नेतराम ने नशे में चाकू से गोदकर विमला की हत्या कर दी। नेतराम ने विमला के चेहरे पर कई वार किए। विमला की मां शिवदेवी का कहना है कि उनकी बेटी छह महीने के गर्भ से थी। पड़ोसियों की सूचना पर मायके वाले गांव पहुंचे तब उन्हें घटना की जानकारी हो पाई। सूचना पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति नेतराम और ननद मंथरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज को लेकर पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता था, जिसके चलते पति ने घटना को अंजाम दिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या सहित कई सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति और ननद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका के गर्भवती होने की बात परिजन बता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - संदीप सिंह, सीओ, मितौली
संतान न होने से दुखी था नेतराम साली से करना चाहता था विवाह
मितौली। थाना क्षेत्र के निमचेनी में शुक्रवार देर शाम पति ने दहेज की खातिर अपनी पत्नी को चाकू से गोदकर हत्या कर दी। निमचेनी निवासी नेतराम पासी की करीब छह वर्ष पहले सीतापुर जिले की कोतवाली महोली के गांव हसनापुर निवासी देवीदीन की बेटी विमला देवी के साथ शादी हुई थी, लेकिन संतान न होने से वह दुखी रहता था। इसी वजह से वह अपनी छोटी साली से शादी करना चाहता था।
विमला के माता-पिता का आरोप है कि नेतराम उसकी बेटी का गर्भ बार-बार गिरवा देता था। संतान के लिए वह विमला की छोटी बहन से विवाह करना चाह रहा था, लेकिन विमला और ससुराल वालों के विरोध के कारण उसकी कोशिशें परवान नहीं चढ़ सकीं। बताया जा रहा है कि पत्नी की बीमारी और आर्थिक तंगी उसे और परेशान कर रही थी। तंगी में गुजर बसर कर रहा नेतराम ससुराल से मोटरसाइकिल लेना चाह रहा था। उसने पत्नी के सामने भी उसके मायके वालों से मोटरसाइकिल दिलवाने की बात रखी थी, लेकिन उसकी यह मांग पूरी नहीं हो सकी। दिक्कतें बढ़ने पर वह शराब पीने का भी आदी हो गया था। शुक्रवार शाम पति-पत्नी में हुए विवाद के दौरान नेतराम ने चाकू से गोदकर विमला की हत्या कर दी। विमला की मां शिवदेवी ने बताया कि नेतराम दहेज में आए दिन मोटरसाइकिल की मांग किया करता था। साथ ही वह छोटी बेटी से विवाह के लिए भी दबाव बनाया करता था, लेकिन विमला के विरोध के चलते उसकी एक नहीं चली। बताया कि दहेज और साली से शादी की मांग पूरी न होने पर नेतराम ने उनकी बेटी की हत्या कर दी। शिवदेवी ने बताया कि उसकी बेटी छह महीने के गर्भ से थी।

उधर, आरोपी नेतराम का कहना है कि उसकी पत्नी बीमार रहती थी। उसे मिर्गी का दौरा पड़ता था। शुक्रवार शाम जब वह खेत में खाद डालकर आया तो विमला को दौरा पड़ा था। जब उसने पत्नी को उठाया तो वह हमलावर हो गई और उसने सिर में ईंट मार दी। इसके बाद उसने पास में पड़े चाकू से विमला पर वार कर दिया। इससे उसका चेहरा लहूलुहान हो गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed