फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Preetinder felt wonderful target in politics

प्रीतिइंदर का राजनीति में भी लगा गजब का निशाना

Fri, 05 Feb 2016 11:26 PM IST
बिजुआ।
बिजुआ। Updated Fri, 05 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Preetinder felt wonderful target in politics
उड़ती हुई तश्तरी पर अपनी गन से ठांय की आवाज से मार गिराने वाले नेशनल शूटर प्रीतइंदर सिंह राजनीति के भी माहिर खिलाड़ी निकले। प्रीतिइंदर के ब्लाक प्रमुख चुने जाने से बिजुआ में कई रिकार्ड बनने जा रहे हैं। प्रीतिइंदर पहले प्रमुख हैं जो कि बिजुआ ब्लाक से लगातार निर्विरोध चुने जा रहे हैं। पिछली बार बसपा सरकार में भी निर्विरोध ही चुने गए थे।
विज्ञापन

बसलीपुर ग्रंट गांव के रहने वाले प्रीतइंदर सिंह उर्फ काकू बिजुआ ब्लाक के ऐसे पहले ब्लाक प्रमुख हैं जो कि निर्विरोध निर्वाचन से दूसरी बार इस गद्दी को संभालेंगे। साल 2010 में हुए चुनाव में प्रीतइंदर सिंह उर्फ काकू बसपा के समर्थन से बिजुआ ब्लाक प्रमुख के पद पर पहुंचे थे। बाद में विधानसभा चुनाव के पहले ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। प्रीतइंदर सिंह सपा से विधायक रहे अब भाजपा में शामिल अरविंद गिरि के दोस्तों में गिने जाते थे। वह सपा से बसपा में जरूर गए लेकिन प्रमुख बनने के बाद फिर से पार्टी में घर वापसी कर ली थी। इसी विश्वास के चलते सपा ने उन्हें बिजुआ से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। प्रीतइंदर सिंह की पकड़ सिख समुदाय के अलावा मुस्लिमों में अच्छी मानी जाती है।
विज्ञापन

--
दोनो बार बीडीसी भी चुने गए थे निर्विरोध
प्रीतइंदर सिंह इस बार भी बीडीसी अपने गांव से निर्विरोध ही चुने गए थे। मौजूदा समय में इनकी पत्नी शूटर निर्मलजीत कौर निर्विरोध ग्राम प्रधान हैं साथ ही पूरे गांव में ग्राम पंचायत सदस्य तक निर्विरोध ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed