फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   PRD jawan dies due to current

करंट लगने से पीआरडी जवान की मौत        

Sun, 21 May 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पलियाकलां। 
अमर उजाला ब्यूरो  पलियाकलां।  Updated Sun, 21 May 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
PRD jawan dies due to current
करंट - फोटो : अमर उजाला
परिवारवालों में मचा कोहराम, पोस्टमार्टम को भेजा शव      
विज्ञापन


क्षेत्र के इटैया गांव निवासी एक पीआरडी जवान नहाने के बाद गीले कपड़े तार पर टांग रहा था। इस दौरान कहीं खुले पड़े तार से उसे करंट लग गया। जिसमे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवारवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  
इटैया गांव निवासी शारदा प्रसाद का 27 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार राठौर घर में सुबह नहाने गया। इसके बाद वह गीले कपड़े तार पर डालने लगा। इस दौरान वहां कहीं खुला तार पड़ा था जिस पर उसका पैर पड़ गया। पैर पड़ने से लगे जोरदार करंट से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर बाद भी जब वह कपड़े डालकर नहीं लौटा तब उसके परिवारवाले बाहर आए तो देखा कि वह जमीन पर मरा पड़ा था। युवक की मौत से परिवारवालों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होने पर घटनास्थल पर पड़ोसियों की भी भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।       
विज्ञापन

      
बीएसएनएल में था तैनात      
अरुण पीआरडी में नौकरी करता था। परिवारवालों ने बताया कि उसकी शादी भी नहीं हुई थी। वह इस समय बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज में तैनात था।       
विज्ञापन
विज्ञापन

     
बूढ़े पिता व मां का रो-रोकर है बुरा हाल
     
जवान बेटे की मौत से बूढ़े पिता शारदा प्रसाद और मां ओमवती का रो-रोकर बुरा हाल है। अरुण के उनका एक और पुत्र है। 25 वर्षीय उसका छोटा भाई रिंकू भी अपने भाई की आकस्मिक मौत से बेहाल है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed