फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pratibha and Anjali won the badminton tournament in the girls category

बालिका वर्ग में प्रतिभा और अंजली रहीं बैडमिंटन टूर्नामेंट की विजेता

Wed, 20 Jan 2021 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Pratibha and Anjali won the badminton tournament in the girls category
लखीमपुर खीरी। जेसीआई संस्था ने मंगलवार को आफीसर्स कॉलोनी स्थित रायफल क्लब में बैडमिंटन टूर्नामेंट कराया। इसमें 16 टीमें शामिल हुई। संस्थाध्यक्ष देवेश गुप्ता ने बताया कि बालिकाओं में प्रतिभा व अंजली की जोड़ी विजेता एवं नगमा व पल्लवी की जोड़ी उपविजेता रहीं। अंडर-18 बालक वर्ग में मृदुल, अमन की जोड़ी विजेता व अल्शफत खान, दुष्यंत पाठक की जोड़ी उपविजेता रही। मुख्य मुकाबले में इंफिनिटी क्लब बिसवां के अल्ताफ आलम खान, मोहम्मद आसिफ इकबाल, अनुतोष कमल व अनिल जायसवाल की टीम ने विजेता ट्रॉफी नाम की।
विज्ञापन

वहीं लालपुर इवनिंग क्लब, लखीमपुर के अंकुश केसवानी, आकाश केसवानी व दीपक अग्रवाल की टीम उपविजेता रही। मुख्य अतिथि सीडीओ अरविंद सिंह, विशिष्ट अतिथि एडीएम अरुण कुमार सिंह, एडीजे परवेज अख्तर, पवन शुक्ला, सिविल जज संदीप चौधरी ने विजेताओं को सम्मानित किया। कनिष्क बरनवाल, वासिफ खान, अतिन गर्ग, अमित मिश्रा, सौरभ वर्मा, कुलदीप गुप्ता, राहुल माथुर, हिमांशु गुप्ता, मोहित वर्मा, राजीव राय, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed