फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   prakash prav

गुरुगोविंद सिंह के प्रकाशपर्व के उपलक्ष्य में शोभायात्रा

Fri, 26 Dec 2014 09:34 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 26 Dec 2014 09:34 PM IST
विज्ञापन
prakash prav
सिख पंथ के दसवें गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर में एक भव्य कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा से निकलकर शहर के मुख्य मार्गों से भ्रमण करते हुए फिर गुरुद्वारे में पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। शहर में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कीर्तनमयी भव्य शोभायात्रा में आगे-आगे पंचप्यारे के रूप में सजे बालक और बालिकाएं चल रहे थे। पंचप्यारों के पीछे एक सुसज्जित वाहन पर श्री गुरुग्रंथ साहिब की सवारी थी। उसके पीछे शबद-कीर्तन करता रागी जत्था और महिलाओं की टोली थी।  
विज्ञापन

कीर्तन शोभायात्रा के स्वागत के लिए शहर को तोरणद्वारों और रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया था। शोभायात्रा में दर्जनों वाहन और घोड़े शामिल थे। शोभायात्रा के आगे-आगे सिख युवक करतब दिखाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा में शामिल महिला, पुरुष और बच्चों को पानी, चाय और नाश्ता वितरित किया गया। शहर में कई जगहों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में कुलवंत सिंह खैरा, इंदरपाल सिंह राना, अनंत पाल सिंह, सेवक सिंह अजमानी, हरजीत कौर, मनजीत कौर अजमानी, रश्मि कौर अजमानी और हरजीत कौर चावला समेत सैकड़ों महिला, पुरुष और बच्चे शामिल थे।

शोभायात्रा आज
पलियाकलां। गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव स्थानीय गुरुद्वारे में श्री गुरु सिंह सभा पलिया की देख रेख में 28 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इससे पूर्व 27 दिसंबर को नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी गुरुद्वारा प्रबंधक जागीर सिंह ने दी। उधर नगर में कई दिनाें से नित्य निकल रही प्रभात फेरियों का क्रम शुक्रवार को भी यथावत जारी रहा, जिसमें बड़ी संख्या में सिख धर्मावलंबी स्त्री-पुरुष और बच्चे शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed