फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   'Pragya Padyatra' sets off from Gomukh to Gangasagar.

Lakhimpur Kheri News: गोमुख से गंगासागर तक प्रज्ञा पदयात्रा रवाना

Sun, 05 Jul 2026 10:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 05 Jul 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
'Pragya Padyatra' sets off from Gomukh to Gangasagar.
पदयात्रा में जाते गायत्री शक्तिपीठ खमरिया के सात श्रद्धालु। स्रोत: श्रद्धालु
खमरिया। अखिल विश्व गायत्री परिवार और सामाजिक न्याय मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गोमुख से गंगासागर प्रज्ञा पदयात्रा का शुभारंभ रविवार को खमरिया स्थित श्रीगायत्री शक्तिपीठ से हुआ। श्रद्धालुओं और गायत्री परिवार के पदाधिकारियों ने सात पदयात्रियों को विदाई देकर अभियान के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


करीब 2,500 किलोमीटर लंबी यह पदयात्रा उत्तराखंड के गोमुख से शुरू होकर पश्चिम बंगाल के गंगासागर तक पहुंचेगी। यात्रा देशभर में नशे और मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ जनजागरण अभियान का हिस्सा है।
विज्ञापन

पदयात्रा में मुरलीधर मौर्य, पंकज कुमार रस्तोगी, आलोक कुमार मिश्र, संतोष कुमार वर्मा, राधेश्याम कटियार, मायाराम यादव और रामेश्वर प्रसाद यज्ञसैनी शामिल हैं। पदयात्री प्रतिदिन 18 से 21 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए गांव-गांव पहुंचेंगे और व्यसन मुक्ति, हरीतिमा संवर्धन, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा नैतिक, बौद्धिक और सांस्कृतिक जागरण का संदेश देंगे। इसके साथ ही प्रज्ञा पुराण एवं शिक्षाप्रद सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल विश्व गायत्री परिवार की प्रमुख संरक्षिका शैलबाला पंड्या ने पत्र भेजकर पदयात्रियों को शुभाशीष दिया। उन्होंने इसे लोक कल्याण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का अभियान बताते हुए भीषण गर्मी में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी।

गायत्री परिवार के पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य समाज में नैतिक चेतना, सद्भाव, व्यसन मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed