{"_id":"65bea089609c88cf3f0872ac","slug":"pradyuman-becomes-president-of-mohammadi-bar-association-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-113996-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मोहम्मदी बार एसोसिएशन के प्रद्युम्न बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मोहम्मदी बार एसोसिएशन के प्रद्युम्न बने अध्यक्ष
विज्ञापन
चुने गए अध्यक्ष-मंत्री के साथ मौजूद अधिवक्ता-संवाद
मोहम्मदी। शनिवार को बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 421 मतदाताओं में 402 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि 19 मतदाताओं ने चुनाव में हिस्सा नहीं लिया।
शनिवार को चुनाव संपन्न हो जाने के बाद चार बजे से मतगणना शुरू की गई थी। अध्यक्ष पद पर प्रद्युम्न मिश्रा 140 मत मिले। इन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अवधेश चंद्र त्रिवेदी को 14 मतों से हराकर जीत हासिल की। मतगणना के दौरान एक मत अवैध घोषित किया गया। महामंत्री पद पर अवनीश कुमार मिश्रा 192 मत पाकर विजयी घोषित किए गए।
उन्होंने नित्यानंद को 31 मतों से पराजित किया। नित्यानंद को 161 मत मिले। चुनाव में समिति के मुख्य अधिकारी जय प्रकाश त्रिवेदी, एडवोकेट, वीरेंद्र नाथ गुप्ता एडवोकेट, सहयोगी सदस्य वीपी सिंह एडवोकेट, जितेंद्र कुमार एडवोकेट, सतीश चन्द्र गुप्ता एडवोकेट, आशुतोष गुप्ता एडवोकेट, सरदार अली एडवोकेट का चुनाव समिति में सहयोग रहा।