{"_id":"6496dd1749163c0d2902e539","slug":"pradhan-mantri-kisan-samman-nidhi-14th-installment-will-be-released-in-july-2023-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: जुलाई में जारी होगी 14वीं किस्त, E-KYC कराने वाले किसानों को ही मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: जुलाई में जारी होगी 14वीं किस्त, E-KYC कराने वाले किसानों को ही मिलेगा लाभ
Sat, 24 Jun 2023 05:46 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 24 Jun 2023 05:46 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी में मार्च 2023 तक कुल 4.84 लाख किसानों की ई-केवाईसी हुई थी। सम्मान निधि की 13वीं किस्त भी इन्हीं किसानों को मिली थी। जबकि 1.61 लाख किसान ई-केवाईसी न कराने के चलते वंचित रहे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी जनपद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अप्रैल से जून 2023 तक 23 हजार पात्र किसान बढ़ गए हैं। योजना के तहत लाभार्थी किसानों के ई-केवाईसी का कार्य जारी है। एक लाख से अधिक किसान अभी भी लापता हैं, जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। इनमें मृतक, अपात्र और बाहर रह रहे किसान शामिल हो सकते हैं। केवाईसी अभियान पूरा होने के बाद सही स्थिति का पता चल सकेगा। जुलाई में किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त जारी होगी। इसका लाभ उन किसानों को नहीं मिलेगा, जिनकी ई-केवाईसी नहीं हुई है।
विज्ञापन
कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में कुल पंजीकृत 6.45 लाख किसान आधार प्रमाणित हैं। वर्ष 2022 में सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी किसानों की ई-केवाईसी कराई है। इसमें किसानों की सूची को भूलेख से मैप कराया गया। इस अभियान में मार्च 2023 तक कुल 4.84 लाख किसानों की ई-केवाईसी हुई थी। इससे सम्मान निधि की 13वीं किस्त 4.84 लाख किसानों को मिली थी। जबकि 1.61 लाख किसान ई-केवाईसी न कराने के चलते वंचित रहे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- विवाहिता से दरिंदगी : दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुर-देवर ने किया दुष्कर्म, पति ने दिया तीन तलाक
विज्ञापन