{"_id":"6496ca4b3f714e2c36008557","slug":"father-in-law-and-brother-in-law-physically-abused-the-married-woman-for-dowry-2023-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता से दरिंदगी : दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुर-देवर ने किया दुष्कर्म, पति ने दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता से दरिंदगी : दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुर-देवर ने किया दुष्कर्म, पति ने दिया तीन तलाक
Sat, 24 Jun 2023 04:20 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 24 Jun 2023 04:20 PM IST
सार
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालवाले दानव बन बैठे। ससुर और देवर ने विवाहिता को कमरे में कैद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में पति ने उसे तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पीलीभीत के कोतवाली क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल में देवर और ससुर ने दुष्कर्म किया। बाद में पति ने तीन तलाक दे दिया। एसपी के आदेश पर आरोपी पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
शहर के एक मोहल्ले की विवाहिता ने बताया कि उसका निकाह 29 नवंबर 2021 को शाहजहांपुर के थाना बंडा क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। निकाह के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। अक्सर उसकी पिटाई की जाती थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- दर्दनाक: बच्ची की रोने की आवाज से टूटी नींद, सड़क पर लाशें देखकर कांप उठी रूह, चश्मदीद बोला- पहली बार देखा...
विज्ञापन
रिपोर्ट कराने पर कर लिया था समझौता
ससुराल में प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने 21 दिसंबर, 2022 को कोतवाली में ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। बाद में ससुराल वालों ने समझौता कर लिया। इसके बावजूद उनका रवैया नहीं बदला। 17 मई, 2023 को ससुर और पति उसे मायके से कार से विदा कराके ले गए, लेकिन ससुराल ले जाने के बजाय बिलसंडा में एक घर में कैद कर दिया।ये भी पढ़ें- Video: तोतलेपन का इलाज कराने लाए बच्चे का कर दिया खतना, बेटे की हालत देख परिजनों के उड़े होश
विवाहिता का आरोप है कि ससुर और देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में पति ने उसे तीन तलाक दे दिया और मकसूदापुर फैक्टरी के पास छोड़कर चले गए। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पति, सास-ससुर, तीन देवरों और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।