{"_id":"614f70e38ebc3efcaf746cf8","slug":"pradhan-gave-triple-talaq-to-the-mother-of-three-daughters-lakhimpur-news-bly4607948129","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बेटियों की मां को प्रधान ने दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बेटियों की मां को प्रधान ने दिया तीन तलाक
सार
पीड़ित पत्नी ने नीमगांव थाने में पति समेत सात के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक साल पहले निकाल दिया था घर से, 11 सितंबर को बोला तीन तलाक
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस की पूर्व संध्या पर बेटियों को लेकर मामला चर्चा में
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के एक गांव के प्रधान ने अपनी पत्नी को महज इसलिए तीन तलाक दे दिया क्योंकि उसने एक-एक करके तीन बेटियों को जन्म दिया था। अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस के एक दिन पहले इस तरह का मामला प्रकाश में आने पर क्षेत्र में इसकी चर्चा हो रही है। पीड़ित पत्नी ने नीमगांव थाने में पति समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सिकंदराबाद चौकी क्षेत्र के गांव रोशननगर के प्रधान इलियास उर्फ छोटे की पत्नी सुमय्याबानो ने बताया कि उसका मायका रीखोना थाना तालगांव जिला सीतापुर में है। उसकी निकाह 2003 में नीमगांव के रोशननगर निवासी इलियास उर्फ छोटे के साथ हुआ था, जो वर्तमान में ग्राम प्रधान भी है। शादी के बाद उसने तीन पुत्रियों को जन्म दिया, जिसमें एक 16 वर्ष दूसरी 14 वर्ष और सबसे छोटी 5 वर्ष की है। तीन पुत्रियों के जन्म के बाद से ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करने लगे थे। एक साल पहलेे उसे घर से निकाल दिया और उसकी तीन पुत्रियों को अपने पास रोक लिया। तब से यह लोग महिला को प्रताड़ित करते रहे।
विज्ञापन
पीड़िता 11 सितंबर को अपने बच्चों से मिलने गांव आई थी, जहां उसके पति ने उससे तीन बार तलाक! तलाक! तलाक! कह दिया। विरोध करने पर उसको मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़िता अपने मायके गई और पूरी बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को पीड़िता की तहरीर पर नीमगांव पुलिस ने पति इलियास उर्फ छोटे रहुफ गुड्डू समेत सात आरोपियों के खिलाफ तीन तलाक और जान माल की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर ग्राम प्रधान इलियास समेत सात के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच चौकी इंचार्ज सिकंद्राबाद अभिषेक सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस की पूर्व संध्या पर बेटियों को लेकर मामला चर्चा में सिकंदराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के एक गांव के प्रधान ने अपनी पत्नी को महज इसलिए तीन तलाक दे दिया क्योंकि उसने एक-एक करके तीन बेटियों को जन्म दिया था। अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस के एक दिन पहले इस तरह का मामला प्रकाश में आने पर क्षेत्र में इसकी चर्चा हो रही है। पीड़ित पत्नी ने नीमगांव थाने में पति समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।