{"_id":"5f6a54518ebc3ee2ab6c04b9","slug":"pradarshan-in-khiri-lakhimpur-news-bly420773824","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को खदेड़ा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को खदेड़ा, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों को समझाती पुलिस। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
धौरहरा/ईसानगर। खमरिया कस्बे के चौराहे को जलभराव से निजात दिलाने की मांग को लेकर सोमवार रात लोगों ने प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचीं पुलिस और प्रदर्शनकारियों में जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने पहले तो समझाने का प्रयास किया। जब नहीं माने तो डंडे फटकार कर प्रदर्शन करने वालों को खदेड़ दिया। पुलिस ने तीन प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग करने के आरोप में जेल भेज दिया है।
खमरिया चौराहे पर जलभराव मुसीबत बन चुका है। लोग ढाई से तीन फुट पानी से होकर निकलने को मजबूर हैं। जलभराव की वजह से सड़क पर हो चुके गड्ढों में गिरकर लोग रोज घायल होते हैं। जलभराव से होकर अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी आते-जाते हैं, लेकिन इस तरफ किसी का कोई ध्यान नहीं जाता। सोमवार रात ग्राम पंचायत के कुछ लोग पंपिंग सेट से पानी निकालने लगे। इस बीच कस्बे के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए और स्थायी समाधान कराने की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। इस पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल कस्बा निवासी हरेराम, पिंकू उर्फ धीरज गुप्ता व पवन गुप्ता को गिरफ्तार कर शांति भंग में जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि रात में प्रदर्शन करने की शिकायत मिली थी। लोग प्रदर्शन के नाम पर अभद्रता कर रहे थे इसलिए उन्हें खदेड़ा गया। तीन युवकों को गिरफ्तार कर शांतिभंग करने के आरोप में चालान भेजा गया है।
जलभराव को लेकर डीएम से मिले विधायक
क्षेत्रीय विधायक बाला प्रसाद अवस्थी डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह से मिले और खमरिया चौराहे को जलभराव मुक्त करने की बात की। डीएम ने आश्वासन दिया है कि पीडब्ल्यूडी की टीम भेज कर सर्वे के बाद काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
अतिक्रमण ने बंद की पानी निकासी: बीडीओ
खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया सड़क के किनारे लोगों ने अतिक्रमण कर अवैध मिट्टी पटान कर लिया है, जिससे सड़क नीची होने से बरसात का पानी नाले में नहीं जाता और सड़क पर भरा रहता है। नाले की सफाई भी की गई, लेकिन दुकानदार ही उसमें कूड़ा डाल कर उसे जाम कर देते हैं। संवाद