{"_id":"88696b5c936696c18e93cca14828ba57","slug":"power-roasting-people-upset-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की रोस्टिंग से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की रोस्टिंग से लोग परेशान
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 15 Jan 2016 06:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी की ही तरह सर्दी के मौसम में भी बिजली की बार-बार होने वाली रोस्टिंग से दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। असमय बिजली मिलने से न सिर्फ पेयजल की सप्लाई गड़बड़ा गई है, बल्कि शहर के लघु उद्योग धंधों पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है।
बिजली न होने के कारण खराद की मशीनें, कृषि यंत्र कारखाना, फोटो स्टेट की दुकानों, साइबर कैफे, ऑयल कारखाना समेत तमाम लघु उद्योग धंधे प्रभावित हो रहे हैं। व्यापारियों के मुताबिक गर्मी के दिनों में शहर को 16 घंटे से ज्यादा बिजली सप्लाई मिल रही थी, लेकिन मौजूदा समय में शहर को महज 14 से 15 घंटे ही बिजली सप्लाई दी जा रही है। एक दिन में चार बार डेढ़ से दो घंटे के लिए रोस्टिंग हो रही है। इस कारण शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। व्यापारी राकेश मिश्रा ने कहा कि बिजली की सप्लाई हर दिन खराब होती जा रही है। इसका असर असर छोटे एवं मध्यम व्यापारियों पर पड़ रहा है। एसडीओ टाउन राहुल शर्मा ने बताया कि सिस्टम कंट्रोल से नया रोस्टर नहीं जारी किया गया है, इसलिए जितनी बिजली मिल रही है उसमें अभी कोई संशोधन होना मुश्किल है।