फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Power remained out for hours due to a blown transformer fuse in one area and a snapped wire in another.

Lakhimpur Kheri News: ट्रांसफाॅर्मर का फ्यूज उड़ा तो कहीं तार टूटने से घंटों गुल रही बत्ती

Sun, 05 Jul 2026 10:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 05 Jul 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Power remained out for hours due to a blown transformer fuse in one area and a snapped wire in another.
ट्राॅसफार्मर की तकनीकी खराब दूर करते हुए कर्मी। स्रोत: कर्मी
लखीमपुर खीरी। जिले में बिजली व्यवस्था धड़ाम होती जा रही है। भीषण गर्मी के बीच कटौती ने उपभोक्ताओं का हाल बेहाल कर दिया है। शहर में शनिवार रात सबसे ज्यादा दिक्कत देखने को मिली। ट्रांसफाॅर्मर में खराबी तो कहीं तार टूटने से घंटे बिजली गुल रही है। रात को बिजली न मिलने से उपभोक्ताओं का सब्र टूट गया और रात को ही कर्मचारियों को बुलाकर दिक्कत दूर कराई।
विज्ञापन

नई बस्ती उपकेंद्र के मोहल्ला बहादुर नगर पंचपीर के पास ट्रांसफाॅर्मर रात करीब 11 बजे खराब हो गया। इसके बाद डेढ़ घंटे में दिक्कत तो दूर कर दी गई, लेकिन ट्रिपिंग की समस्या रातभर रही। शाहपुरा कोठी फीडर क्षेत्र की सप्लाई भी रात में कई बार बाधित होने से उपभोक्ताओं की नींद खराब रही। जबकि दिन में हिदायत नगर चौराहे के पास ट्रांसफाॅर्मर बदलने के चलते दो घंटे से अधिक आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

रामपुर फीडर, नौरंगाबाद में भी बिजली संकट रहा। छाउछ उपकेंद्र के कनौजिया कॉलोनी, देवकली रोड, शिव कालोनी, कमलापुर, गांधीनगर आदि मोहल्लों का भी हाल बेहाल रहा। रात को उपभोक्ताओं ने सोशल मीडिया पर खूब गुस्सा दिखाया। जबकि लो-वोल्टेज ने भी परेशानी बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़ी उपकेंद्र के बाबूराम सर्राफ नगर, संतोषनगर आदि मोहल्लों में बिजली संकट ज्यादा देखने को मिला। लो-वोल्टेज ने भी उपभोक्ताओं की दिक्कतें बढ़ा दी। अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि गर्मी में लोड काफी अधिक बढ़ा है, इसके चलते दिक्कतें हो रही हैं। टीमें सक्रिय है, जहां से भी दिक्कत की सूचना आती है, तत्काल दुरुस्त कराया जाता है।

--------
सुनौरिया में एक माह से फुंका है ट्रांसफाॅर्मर
फोटो-04
पसगवां। बरखेरा फीडर के गांव सुनौरिया में ट्रांसफाॅर्मर एक माह से फुंका पड़ा है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामवासी फैसल ने बताया कि 16 घरों की विद्युत आपूर्ति ठप है। स्कूल का कनेक्शन भी इसी ट्रांसफाॅर्मर से जुड़ा है। इसके अलावा पांडेयवारी, सुखबसा, जमिरहा और खरगापुर आदि गांवों में भी अंधेरा छाया हुआ है। जेई जितेंद्र कनौजिया का कहना है कि शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed