फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Power department performance against

बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 19 Jun 2015 07:17 PM IST
अमीरनगर
अमीरनगर Updated Fri, 19 Jun 2015 07:17 PM IST
विज्ञापन
Power department performance against
कस्बे के बिजली उपभोक्ताओं ने बाजार परिसर में शुक्रवार को बिजली विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा किया। यहां पर महीनों से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है, जिसके चलते बिजली से चलने वाले उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। लो वोल्टेज में सुधार के लिए कस्बे के उपभोक्ता बिजली विभाग से पिछले कई महीनों से मांग कर रहे थे,  लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। आखिर में आजिज होकर कस्बे के लोगों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि रमजान शुरू हो गए हैं, यदि बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कस्बे के लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर शहबाज बेग, उस्मान मास्टर, रजनीश रस्तोगी, मो.उमर खां, हारून खां, उमाशंकर रस्तोगी, नेमपाल शर्मा, रफीक खां, इस्तियाक खां सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। इधर कस्बे में 16 केवीए का ट्रांसफार्मर महीनों से फुंका पड़ा है। इसको बदलवाने की मांग बसंत शर्मा, शिवराज, ठाकुर शर्मा, रामसरन गुप्ता, राजेंद्र रस्तोगी सहित तमाम लोगों ने की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed