फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   powar

करंट लगने से बिजली कर्मी की मौत

Fri, 25 Oct 2019 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
powar
बरवर। बरवर क्षेत्र के गांव ककराही निवासी बिजली विभाग में संविदा पर काम कर रहे कर्मी की एचटी लाइन सुधारते समय करंट लगने से मौत हो गई। घटना से घर में परिजनों का कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मृतक के पिता छोटे लाल ने बताया कि उसका 40 वर्षीय पुत्र उमेश कश्यप बिजली विभाग में ठेकेदार के माध्यम से संविदा पर तैनात था। गुरुवार को गलरई का एक व्यक्ति लाइन ठीक कराने के लिए सुबह बुलाकर ले गया था। उमेश लाइन ठीक करने के लिए एचटी पोल पर चढ़ा था इसी दौरान करंट लगने से वह नीचे आकर गिरा इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांचपड़ताल के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी कुसुम देवी, विवाहित पुत्री रूबी, ज्योति, रोशनी, पुत्र रवि का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी कुसुम देवी ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही से उसके पति की जान चली गई अब उसके परिवार का भरण पोषण कैसे होगा।
विज्ञापन

बिजली विभाग के जेई रोहिताश्व शर्मा ने बताया कि कर्मी की करंट लगने से मौत हुई है। उसकी कारणों की जांच करते हुए उसके परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed