{"_id":"6a70d877c9a9a61edd09c614","slug":"postmortem-report-confirms-hanging-last-24-hours-under-investigation-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-181576-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि, जांच के घेरे में आखिरी 24 घंटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि, जांच के घेरे में आखिरी 24 घंटे
Mon, 03 Aug 2026 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
धौरहरा। भौव्वापुर गांव निवासी संजीत उर्फ सुंदरी की मौत के मामले में पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अब उसके आखिरी 24 घंटे के घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है। सोमवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमाॅर्टम किया।
रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग (फंदे से लटकना) बताया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि मृतक के पिता की ओर से लगाए गए आरोपों की भी जांच जारी है।
संजीत का शव रविवार को रामनगर लहबड़ी गांव के बाहर शमशुद्दीन के गन्ने के खेत में भिलोर के पेड़ से रंगीन दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला था। उस समय उसने लड़कियों के कपड़े पहन रखे थे। घटना के बाद पिता सूबेदार ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी।
विज्ञापन
-- -- -- -
दो लड़कियों के साथ दिल्ली जाने की थी योजना
पुलिस के अनुसार, संजीत 31 जुलाई को ऑटो से दो लड़कियों को लेकर पहले बसढ़िया गया था। दोनों लड़कियों ने पुलिस को बताया कि वे अपने-अपने प्रेमियों के साथ काम के सिलसिले में दिल्ली जा रही थीं। बसढ़िया में बस न मिलने पर वे संजीत के साथ रामनगर लहबड़ी स्थित उसकी चचेरी बहन के घर चली गईं। पुलिस के अनुसार, अगले दिन निकलने से पहले बहन ने संजीत के पिता सूबेदार को बुला लिया। इसके बाद संजीत वहां से खेतों की ओर चला गया। अगले दिन उसका शव गन्ने के खेत में पेड़ से लटका मिला। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
लड़कियों के कपड़े पहनने और शृंगार की बात भी जांच में आई
ग्रामीणों के अनुसार, संजीत उर्फ सुंदरी बचपन से लड़कियों जैसा रहन-सहन अपनाता था और उसका अधिकतर उठना-बैठना लड़कियों के साथ था। पुलिस को दिए गए बयान में उसके साथ गई दोनों लड़कियों ने भी बताया कि वह लड़कियों के कपड़े पहनता था, शृंगार करता था, होंठों पर लिपस्टिक लगाता था और बाल चेहरे पर बिखेरकर रखता था। घटना के समय भी उसने प्लाजो और कुर्ती पहन रखी थी। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के पिता ने जिन लोगों पर आरोप लगाए हैं, उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
-- -- -- -- -- -
शव का तीन डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमाॅर्टम कराया गया है। रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है और शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।
-शमशेर बहादुर सिंह, क्षेत्राधिकारी धौरहरा