फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Posters made on World Earth Day, plantation was also done

विश्व पृथ्वी दिवस पर बनाए पोस्टर, पौधरोपण भी हुआ

Sat, 23 Apr 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Posters made on World Earth Day, plantation was also done
पलिया मांटेसरी स्कूल में विजेता बच्चे प्रमाण पत्र के साथ।
भाषण प्रतियोगिता के बच्चे किए गए सम्मानित
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। आरएमज्ञान दायिनी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं में भाषण प्रतियोगिता कराई गई। साथ ही विचार गोष्ठी हुई। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता हुई और पौधे भी रोपे गए।
छात्रों ने वर्तमान परिस्थितियों में पृथ्वी पर जलवायु परिवर्तन, वैश्विक तापमान एव वनोन्मूलन जैसी समस्याओं पर विचार रखकर मॉडल प्रस्तुत किए। प्रबंधक राकेश वर्मा ने जलवायु परिवर्तन में वैश्विक तापमान जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए छात्र- छात्राओं को पौधरोपण करने के साथ कार्बन उत्सर्जन को कम करने की शपथ दिलाई। भाषण प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सचिन शुक्ला ,सुबोध कुमार त्रिवेदी, कामिनी, मीना, आनंद कुमार मिश्रा, सुनीत तिवारी, अनुपम मिश्रा आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रदीप शुक्ला ने किया।
विज्ञापन

पलियाकलां। पलिया मांटेसरी स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता हुई। द नेचर सोसाइटी के अध्यक्ष शेखर श्रीवास्तव और उनकी टीम ने प्रतियोगिता में प्रथम रहीं अर्शप्रीत कौर, द्वितीय माही बाजपेई और तृतीय स्थान पाने वाली निहारिका को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बजाज चीनी मिल में पौधरोपण हुआ। गोल्डन फ्लावर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में विजेता रहे बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैलानी। सिंह फाउंडेशन की ओर से चमन चौराहा के पास स्थित एक प्लाट में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर छात्र विकास, मनोज, आशीष, सूरज, जुबैर अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed