फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Postal export center started, will be able to send products abroad

Lakhimpur Kheri News: डाक निर्यात केंद्र शुरू, विदेश भेज सकेंगे उत्पाद

Mon, 21 Aug 2023 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Postal export center started, will be able to send products abroad
थारू जनजाति औैर उनके  उत्पाद पर स्पेशल कवर जारी करते केद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी
लखीमपुर खीरी। प्रधान डाकघर में थारू जनजाति और उनके उत्पाद पर स्पेशल कवर जारी किया गया। इस मौके पर डाक निर्यात केंद्र का भी उद्घाटन हुआ।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारतीय डाक विभाग ने विभिन्न जनजाति समूह और उनके द्वारा बनाए गए उत्पाद पर विशेष आवरण जारी किए हैं। इसी क्रम में भारतीय डाक विभाग खीरी मंडल कार्यालय में रविवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्र ने ''थारू जनजाति एवं उनके उत्पाद'' पर विशेष आवरण का विमोचन किया। साथ ही डाक निर्यात केंद्र का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर थारू समाज के लोग पारंपरिक परिधान और उत्पाद के साथ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन अनूप श्रीवास्तव ने किया। डाक अधीक्षक संजय गुप्ता ने कहा कि खीरी जनपद के तराई क्षेत्र में निवास करने वाली थारू जनजाति के रहन सहन वेश भूषा एवं उनके निर्मित उत्पादों के बारे में लोगों और देश दुनिया को जानने का एक अच्छा मौका मिलेगा। डाक निर्यात केंद्र के महत्व को स्पष्ट करते हुए अधीक्षक डाकघर ने बताया कि जनपद के व्यापारी अपने उत्पादों को डाक निर्यात केंद्र से अपना सामान विभिन्न देशों में भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed