{"_id":"6a4d3d2bf29415290a000b06","slug":"portal-for-boat-subsidy-scheme-reopened-opportunity-till-24th-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-179291-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बोट सब्सिडी योजना के लिए फिर खुला पोर्टल, 24 तक मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बोट सब्सिडी योजना के लिए फिर खुला पोर्टल, 24 तक मौका
Tue, 07 Jul 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मत्स्य विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की निषादराज बोट सब्सिडी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 24 जुलाई कर दी है। पात्र विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
मत्स्य निदेशालय के अनुसार, पहले आवेदन की अंतिम तिथि 28 जून थी। अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजना का लाभ देने के लिए पोर्टल दोबारा खोला गया है। योजना की पात्रता, इकाई लागत, आवेदन प्रक्रिया, परियोजना विवरण और आवश्यक अभिलेखों की जानकारी विभागीय वेबसाइट fisheries.up.gov.in पर उपलब्ध है।
पूर्व में निरस्त या प्रतीक्षारत आवेदकों को नए सिरे से आवेदन करना होगा। सहायक मत्स्य अधिकारी निखित त्रिपाठी ने बताया कि योजना की अधिक जानकारी के लिए विकास भवन स्थित जिला मत्स्य अधिकारी कार्यालय या मत्स्य निदेशालय के हेल्पलाइन नंबर 0522-2740270 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने पात्र मछुआरों और इच्छुक लाभार्थियों से समय रहते ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की। संवाद