{"_id":"593454914f1c1bfb6ebddfd8","slug":"population-control-will-start-from-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों से शुरू होगी जनसंख्या नियंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों से शुरू होगी जनसंख्या नियंत्रण
अमर उजाला ब्यूरो अवनीश शुक्ला
Updated Mon, 05 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रत्येक ब्लॉक से चार गांव हुए हैं चयनित
कठपुतली, नौटंकी के माध्यम से किया जाएगा जागरूक
प्रदेश की जन्म दर कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने गांव-गांव जाकर लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूक करने की योजना तैयार की है, जिसके लिए विभाग ने चलो गांव की ओर कार्यक्रम शुरू किया है, जो बीस जून तक चलेगा। इस दौरान टीमें गांव-गांव जाकर नुक्कड़ नाटक, नौटंकी एवं लोकगीत द्वारा ग्रामीणों को परिवार नियोजन के उपाय और स्वास्थ्य विभाग की योजनाएं के प्रति जागरूक करेंगे।
चलो गांव की ओर कार्यक्रम के लिए सभी ब्लाकों से चार चार गांव का चयनित हैं। जहां पर टीमें जाकर ग्रामीणों को कठपुतली, नौटंकी, जादू, नुक्कड़ नाटक सहित बिरहा (लोकगीत) द्वारा जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार नियोजन के उपाय एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की योजनाओं की जानकारी देंगी। कार्यक्रम सुबह और शाम को होगा। टीम गांव जाकर पहले ग्रामीणों को इकट्ठा करेगी और फिर उसके बाद कार्यक्रम करेगी। इनकी निगरानी आशा, एएनएम, प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को करनी होगी।
इन जगहों पर होगा कार्यक्रम
1. ब्लॉक बिजुआ की सीएचसी व मालपुर चौराहे पर पांच जून, भीरा रेलवे स्टेशन और नौगंवा चौराहे पर छह जून को
2. ब्लॉक धौरहरा के सिसैयाकला सब सेंटर व अमेठी के प्राथमिक स्कूल में सात, खरवहिया और ऊंच गांव के प्राथमिक स्कूल में आठ जून को
3. ब्लॉक ईसानगर के मूड़ी में नौ, ऐरा व रायपुर में दस जून को
4. कुंभी ब्लॉक के बस्तौली व राजगढ में 11, कोरैया व घरथनियां में 12 को
5. ब्लॉक मितौली में सीएचसी व फत्तेपुर उपकेंद्र पर 13, कल्लुआमोती उपकेंद्र व संडिलवा पीएचसी पर 14 को
6. ब्लॉक मोहम्मदी के उमरपुर और सहिजना प्राथमिक स्कूल में 15, दिलावलपुर प्राथमिक स्कूल व कचनार में प्रधान के घर पर 16 को
7. फरधान के कैमहरा प्राथमिक स्कूल अैर भल्लिया के जूनियर हाईस्कूल में 17, शिवालापुरवा के प्राथमिक स्कूल व सलेमपुर में प्रधान के घर पर 18 को
8. ब्लॉक फूलबेहड़ के फूलबेहड़ व सुंदरवल बाजार में 19, श्रीनगर बाजार व नकहा पिपरी चौराहे पर 20 जून को होगा।
जनसंख्या नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चलो गांव की ओर कार्यक्रम शुरू किया है, जिसमें ग्रामीणों को परिवार नियोजन के उपाय और एनएचएम योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
डॉ.जावेद अहमद, सीएमओ