{"_id":"e1439781a312188315ddd35f72e65ba0","slug":"polling-between-sporadic-disturbances-and-rumors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिटपुट गड़बड़ियों और अफवाहों के बीच मतदान संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिटपुट गड़बड़ियों और अफवाहों के बीच मतदान संपन्न
मितौली
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के पहले चरण में ब्लाक की 91 ग्राम पंचायत और 1147 सदस्य पदों के लिए हुई मतदान प्रक्रिया के दौरान हिंसक और अप्रिय घटना नहीं हुई, हालांकि इस दौरान छिटपुट गड़बड़ियों सहित अफवाहों का बाजार जरूर गर्म रहा। सर्द मौसम के बावजूद सुबह सात बजे से 11 बजे तक मतदाताओं की मतदेय स्थलों पर लंबी कतारें देखी गईं। मितौली कस्बे में विधायक सुुनील कुमार की अनुज वधु और निवर्तमान प्रधान की भाभी के बीच कांटे का मुकाबला होने के कयास लगाए जा रहे हैं। प्रशासन ने इस बार मितौली के सभी मतदेय स्थलों पर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की थी।
कल्लुआमोती, औरंगाबाद, नकारा, खूंटी बुजुर्ग, रामपुर रामदास, बिछिया, बेहड़ा, कस्ता, मुल्तानपुर ग्रंट, शिवराजपुर, फत्तेपुर, मितौली, सेमरावां, लल्हौआ, दानपुर, धर्माखेड़ा, सुतेहरा, सांडिलवा, पिपरझला आदि स्थानों पर छिटपुट गड़बड़ियों की लोगों ने शिकायतें अधिकारियों से कर विरोध जताया, जिससे अधिकारियों की चहल-कदमी लगातार जारी रही। इससे दबंग प्रत्याशियों के हौसले पस्त दिखे। डीएम किंजल सिंह, एसपी अखिलेश चौरसिया, पर्यवेक्षक अनिल कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकित अग्रवाल, एएसपी अष्टभुजा सिंह, एसडीएम शादाब असलम, तहसीलदार सुनील झा, एसओ मितौली जीएस पांडेय, एसओ मैगलगंज जावेद अख्तर, नीमगांव एसओ बृजेंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस फोर्स मार्च करता रहा।
मतदान की समाप्ति तक रखा हिरासत में
मतदान के दौरान गड़बड़ी करने की सूचना पर एसडीएम मितौली ने कई लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया और मतदान समाप्ति तक पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए।