{"_id":"2b5fad364305de03a5643c0d8c9bc685","slug":"political-mathematic-has-been-started-for-the-legislative-assembly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब विधान परिषद चुनाव के लिए बिछने लगी बिसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब विधान परिषद चुनाव के लिए बिछने लगी बिसात
लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 06 Feb 2016 06:22 PM IST
विज्ञापन
विधान परिषद चुनाव के लिए खीरी जिले में समाजवादी पार्टी ने पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शशांक यादव पर अपना दांव लगाया है। जिला पंचायत और ब्लाक प्रमुख चुनाव में विपक्ष जिस तरह समर्पण की मुद्रा में नजर आया उससे सपा उम्मीदवार की स्थिति मजबूत नजर आ रही है लेकिन यदि बसपा और भाजपा ने अपने मजबूत उम्मीदवार उतारे तो मुकाबला कड़ा हो सकता है। फिलहाल बसपा और भाजपा विधान परिषद चुनाव में वाक ओवर देने के मूड में नहीं दिख रही है।
विपक्षी दल अब तक प्रत्याशी चयन की जद्दोजहद में जुटे हुए हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी का कहना है कि पार्टी जल्दी ही विधान परिषद लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा करेगी। फिलहाल अभी तक भाजपा टिकट के जो उम्मीदवार सामने आए हैं उनमें जगदीश शर्मा, अवधेश मिश्र और राम प्रसाद वर्मा के नाम शामिल हैं। पार्टी अध्यक्ष का दावा है कि भाजपा पूरी मजबूती के साथ विधान परिषद चुनाव लड़ेगी।
बसपा मौजूदा विधान परिषद सदस्य आरएस कुशवाहा पर एक बार फिर दांव लगा सकती है। बसपा ने अब तक किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। बसपा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी का दावा है कि पार्टी विधान परिषद चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने किसी दावेदार का नाम खोलने से इनकार करते हुए कहा बसपा सुप्रीमो मायावती जल्दी ही पार्टी प्रत्याशी की घोषणा कर सकती हैं। पार्टी प्रत्याशी की घोषणा होते ही पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
उधर कांग्रेस में विधान परिषद की उम्मीदवारी के लिए अब तक कोई दावेदार सामने नहीं आया है। पार्टी जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि विधान परिषद के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष 13 फरवरी को लखीमपुर आ रहे हैं। विधान परिषद चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग उनके सामने अपना दावा पेश करेंगे। दावेदारों के नाम सामने आने के बाद ही उम्मीदवार के बारे में कुछ कहा जा सकता है। इतना तय है कि कांग्रेस पार्टी विधान परिषद चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी।
फिलहाल सत्तारूढ़ दल समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने अभी से जनसंपर्क तेज कर दिया है। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने सभी विधायकों, सांसदों और जिला पंचायत अध्यक्ष को विधान परिषद चुनाव में पूरी ताकत से जुटने को कहा है। ब्लाक प्रमुख चुनाव निपटने के बाद सपा की मुहिम में और तेजी आ सकती है।