फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   political

गोला विधानसभा उपचुनाव के लिए आज से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

Fri, 07 Oct 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 01:00 AM IST
सार

गोला विधानसभा उपचुनाव के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने एसडीएम गोला अनुराग सिंह को रिटर्निंग आफीसर नियुक्त किया है।उपचुनाव में 80 भारी वाहनों और 40 हल्के वाहनों को अधिग्रहीत किया जा रहा है।

विज्ञापन
political

विस्तार

लखीमपुर खीरी। गोला विधानसभा उपचुनाव के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन 14 अक्टूबर तक चलेंगे। 15 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद 17 अक्टूबर तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया से लेकर तीन नवंबर को होने वाले मतदान और छह नवंबर की मतगणना तक की तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने एसडीएम गोला अनुराग सिंह को रिटर्निंग आफीसर नियुक्त किया है। तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता और बीडीओ प्रदीप कुमार चौधरी सहायक रिटर्निंग अफसर बनाए गए हैं। नामांकन प्रक्रिया कलक्ट्रेट परिसर स्थित अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) के कक्ष में पूरी की जाएगी। इसके लिए कलक्ट्रेट परिसर में बैरिकेडिंग आदि व्यवस्था पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

मतदाताओं की संख्या
पुरुष मतदाता 206520
महिला मतदाता 184881
अन्य मतदाता 25
कुल मतदाता 391426
मतदान केंद्र 222
मतदेय स्थल 441
बर्नेबुल बूथ 00
क्रिटिकल बूथ 56
सुपरवाइजर संख्या 47
बीएलओ 441
जोनल मजिस्ट्रेट/ सेक्टर मजिस्ट्रेट
जोनल मजिस्ट्रेट 03
सेक्टर मजिस्ट्रेट 29
माइक्रो ऑब्जर्वर 58
पीठासीन अधिकारी 441
मतदान कार्मिक 1323
‘कुल पीठासीन अधिकारियों और मतदान कार्मिकों की संख्या के 20 फीसदी अतिरिक्त कर्मचारियों को रिजर्व में रखा जाएगा। मतदान के पहले पीठासीन अधिकारियों और मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतदान के लिए 882 ईवीएम और इतने वीवीपैट का इस्तेमाल होगा। 222 बूथों पर वेवकास्टिंग कराई जाएगी। उपचुनाव में 80 भारी वाहनों और 40 हल्के वाहनों को अधिग्रहीत किया जा रहा है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र बहादुर सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed