फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   political

कांग्रेस ने नए कृषि कानूनों के विरोध में किया धरना-प्रदर्शन

Sun, 29 Nov 2020 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
political
किसानों की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। नए कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विलोबी मैदान में धरना-प्रदर्शन कर केन्द्र की मोदी सरकार को घेरा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों के लिए किसानों को खत्म कर देना चाहती है। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कृषि कानून को काला कानून बताते हुए आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार कृषि बिल लाकर किसानों का शोषण करने पर उतारू है। किसान पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है। अनाज का उसे न तो उचित दाम मिल रहा है न ही सरकारी केंद्रों पर बिक रहा है। सरकार की मंशा पूरी तरह से किसानो को बर्बाद करने की दिख रही है। कार्यक्रम को शहर अध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर त्रिवेदी, दीपक बाजपेई, संजय गोस्वामी, रवि तिवारी आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान राजेंद्र गुप्ता, रामगुनी, चंद्र अवस्थी, आफताब अहमद, पंकज दीक्षित, लतीफ , राजीव अग्निहोत्री, आशीष सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed