फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   political

पुलिस को चकमा देकर जिलाध्यक्ष के साथ कांग्रेसी लखनऊ रवाना

Sun, 29 Dec 2019 06:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
political
गोला गोकर्णनाथ। लखनऊ में आयोजित कांग्रेस के स्थापना गांधी मार्च में शामिल होने कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी पुलिस को चकमा देकर लखनऊ रवाना हो गए। इस दौरान कोतवाली पुलिस ने पूर्व जिला सचिव और उनके पुत्र के साथ चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया लेकिन बाद में सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

लखनऊ में कांग्रेस के स्थापना दिवस पर गांधी मार्च में शामिल होने लखनऊ जाने वाले कांग्रेसियों को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन को निर्देश दिए गए थे। शनिवार की सुबह पुलिस कुछ समझ पाती, उससे पहले ही जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल के नेतृत्व में कांग्रेसी पुलिस को चकमा देकर वाहनों से लखनऊ रवाना हो गए। इसकी जानकारी होते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ आरके वर्मा और प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने आनन-फानन में लखनऊ जाने की तैयारी कर रहे पूर्व जिला सचिव पारस प्रसाद मिश्र और उनके पुत्र गौरव मिश्र के अलावा कार्यकर्ता आनंद मिश्र सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें मुचलके पर रिहा भी कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने गिरफ्तारी दिखाकर बचाई नाक
कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल का कहना है कि यह कांग्रेस का पूर्व नियोजित कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए वह गोला से आठ वाहनों के साथ सुबह आठ बजे ही लखनऊ के लिए रवाना हो गए थे। वहीं लखीमपुर से उनके साथ करीब 22 वाहनों का काफिला शामिल हुआ। वह लखीमपुर से 150 कांग्रेस कार्यकर्ताओं साथ पार्टी के स्थापना दिवस में शामिल हुए हैं और जिस गिरफ्तारी की बात सामने आ रही है। वह पुलिस ने अपनी नाक बचाने के लिए की है। क्योंकि प्रदेश सरकार ने पार्टी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन को निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed