{"_id":"5dfb7cc38ebc3e87c430b44e","slug":"political-lakhimpur-news-bly3886790175","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारा 144 लागू, धरना-प्रदर्शन को जुटे सपाई, 134 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारा 144 लागू, धरना-प्रदर्शन को जुटे सपाई, 134 गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदेश में हो रहे विरोध को लेकर प्रदेश में धारा 144 लागू है लेकिन फिर भी बृहस्पतिवार को पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन करने विलोबी हाल पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने धरना-प्रदर्शन न करने की चेतावनी दी। इस पर सपाई भड़क गए और नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने धक्का मुक्की के बीच 134 सपाइयों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें पुलिस लाइन ले आई। जहां पांच घंटे तक सबको हिरासत में रखा। बाद में व्यक्तिगत मुचलके पर सभी को रिहा कर दिया।
सपा ने विलोबी मैदान में गन्ना मूल्य भुगतान, महंगाई, बेरोजगारी के अलावा नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत सपा जिलाध्यक्ष मोहम्मद कयूम, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, एमएलसी शशांक यादव, पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा, रियाजुल्ला खां सहित तमाम कार्यकर्ता विलोबी हाल पहुंचे और धरना प्रदर्शन करने लगे। सपाइयों के विलोबी मैदान में एकत्र होने की खबर मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। एएसपी शैलेंद्र लाल, प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सपाइयों को धारा 144 लागू होने पर अनुमति के बिना धरना-प्रदर्शन न करने की चेतावनी दी, लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने और नारेबाजी करने लगे। इस पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। इस दौरान थाना फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह और एसओ खीरी सुनील कुमार सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी शुरू कर दी। इससे नाराज कुछ कार्यकर्ताओं ने सपा लोहिया भवन के सामने सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान गिरफ्तारी का प्रयास कर रही पुलिस से कार्यकर्ताओं की एक बार फिर से भिड़ंत हुई। हालांकि पुलिस सभी को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले आई। जहां शाम तक उन्हें हिरासत में रखा गया। बाद में व्यक्तिगत मुचलके पर सभी को रिहा कर दिया गया। सपा जिलाध्यक्ष मोहम्मद कयूम ने बताया कि सपा कार्यकर्ता भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ शांतिपूर्वक विलोबी मैदान में धरना दे रहे थे, लेकिन प्रशसनिक अधिकारी जनता के मुद्दों पर भी बोलने भी नहीं दे रहे। पूरे देश में अफरातफरी का माहौल है। गिरफ्तार होने वालों में पूर्व सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा, रामसरन, सुनील लाला, नरेश चंद्र यादव, पारुल गुप्ता, अंजली सिंह, रियाजुल्ला खां, अमित वर्मा, ओमकांर सिंह और आशिक अली आदि थे।
क्षेत्र में धारा 144 लागू होने की वजह से धरना-प्रदर्शन आदि करने की अनुमति नहीं है। इस दौरान धरना-प्रदर्शन कर रहे 134 सपाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिन्हें शाम को व्यक्तिगत मुचलके पर रिहा भी कर दिया गया।
विज्ञापन
-शैलैंद्र लाल, एएसपी