फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   political

सदर कोतवाली और गोला में पूर्व विधायक के आवास पर नजरबंद हुए सपाई

Tue, 10 Dec 2019 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
political
लखीमपुर खीरी। उन्नाव दुष्कर्म कांड और कानून व्यवस्था को लेकर धरना-प्रदर्शन करने की तैयारी में जुटे सपा कार्यकर्ताओं को सदर कोतवाली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें कोतवाली ले आई, जहां कार्यकर्ता जमीन पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। सभी को उप मुख्यमंत्री के जाने के बाद रिहा कर दिया गया। उधर गोला में सपा के पूर्व विधायक के आवास पर पांच घंटे तक कार्यकर्ताओं को नजरबंद रखा गया। सपा कार्यकर्ताओं ने इसे पुलिस की तानाशाही करार दिया है।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का हेलीकाप्टर पुलिस लाइंस में उतरता था। उनके आने से कुछ देर पहले पुलिस को भनक लगी कि सपा कार्यालय लोहिया भवन पर कुछ कार्यकर्ता उपमुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाकर लखीमपुर आने का विरोध करेंगे। इस पर शहर कोतवाल अजय प्रकाश मिश्रा लोहिया भवन पहुंचे। उन्होंने धरना-प्रदर्शन करने की तैयारी में जुटे सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष रियाजउल्ला खां, तारिक अहमद, जमीर अहमद, पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष अमित वर्मा, विनय मिश्रा, त्रिभुवन सिंह 12 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। सभी को कोतवाली लाकर बैठा दिया। कोतवाली पहुंचे कार्यकर्ता जमीन पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। लखीमपुर में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के आगमन के दृष्टिगत गोला में सपा के पूर्व विधायक विनय तिवारी के आवास पर कोतवाली पुलिस ने सपा कार्यकर्ता आकाश लाला, पंकज लाला, रजत गुप्ता, बॉबी वर्मा को पांच घंटे तक नजरबंद रखा। 14 नवंबर को जमुनाबाद फार्म स्थिति कृषि महाविद्यालय का उद्घाटन करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पहले सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य द्वार पर फीता बांधकर उद्घाटन कर दिया था। जिससे पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। पुलिस ने डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के कार्यक्रम में कोई व्यवधान न पड़े इसलिए सपा कार्यकर्ताओं को पूर्व विधायक के आवास पर दोपहर 12:00 बजे से शाम पांच बजे तक नजर बंद रखा। घर के बाहर नगर चौकी इंचार्ज लल्ला गोस्वामी, एसआई गजेंद्र सिंह कई पुलिस वाले मौजूद रहे। सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब कभी भाजपा के किसी बड़े नेता का कार्यक्रम होता है तो पुलिस हमेशा उनका इसी तरह उत्पीड़न करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed