{"_id":"5dee8c708ebc3e87db425693","slug":"political-lakhimpur-news-bly3874255168","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबे में फास्ट ट्रैक एवं पॉस्को कोर्ट बनाए जाएंगे-डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबे में फास्ट ट्रैक एवं पॉस्को कोर्ट बनाए जाएंगे-डिप्टी सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और पीड़िताओं को जल्द न्याय मिले इसके लिए प्रदेश में फास्ट ट्रैक एवं पॉस्को कोर्ट बनाए जाएंगे, इसका प्रस्ताव आज कैबिनेट की बैठक में पारित भी हो गया है। इससे लंबित मामलों का जल्द निस्तारण होगा और पीड़िता को जल्द न्याय मिल सकेगा।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल को लेकर कांग्रेस के विरोध करने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम ही विरोध करना है और इस बिल से किसी समुदाय को कोई खतरा नहीं है। साथ ही इस बार बोर्ड परीक्षा 14 दिनों में संपन्न कराई जाएंगी। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, वाइस रिकॉर्डर आदि के इंतजाम भी किए गए है।
उन्होंने कहा कि शिशु मंदिर शिक्षा का एक ऐसा माध्यम है, जहां छात्रों को शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जाते हैं। साथ ही अभिभावकों को छात्र पर अपनी इच्छा न थोपने और घर का वातारण स्वस्थ रखने की प्रेरणा दी। वहीं शिक्षकों को समय से विद्यालय पहुंचने, मोबाइल का प्रयोग न करने के साथ ही महिला शिक्षकों को विद्यालय में स्वेटर न बुनने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि छात्र आपको अपना आदर्श मानते हैं इसलिए छात्रों का भविष्य बनाने में सहयोग करें। इस मौके पर उन्होंने आशुतोष गिरि, हर्षित जायसवाल, परनीता गुप्ता और प्रतिभा वर्मा आदि छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया।