{"_id":"5dd2d3098ebc3e5488136414","slug":"political-lakhimpur-news-bly3845864162","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के नए जिलाध्यक्ष के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के नए जिलाध्यक्ष के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। भाजपा जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इसके लिए 20 नवंबर को नामांकन होंगे। इससे माह के अंत तक नया जिलाध्यक्ष मिलना तय है। जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा हाईकमान की सहमति से प्रदेश नेतृत्व करेगा। वहीं पद पाने को उम्मीदवार लखनऊ और दिल्ली में बैठे आकाओं के चक्कर लगाने लगे हैं।
जिले के मंडल अध्यक्षों के नाम घोषित होने के बाद अब जिलाध्यक्ष पद के लिए चुुनाव होना है। इसके लिए हाईकमान ने गाइडलाइन भी जारी की है। इससे 50 साल से अधिक उम्र के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष नहीं बन सकेंगे। दो बार का सक्रिय सदस्य होना भी आवश्यक है। ऐसे में तमाम दावेदार स्वत: ही जिलाध्यक्ष की कुर्सी की दौड़ से बाहर हो गए हैं। वहीं हाल ही में पार्टी ज्वाइन करने वाले भी नामांकन प्रक्रिया से बाहर हैं। जिला मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि चुनाव अधिकारी और सहायक चुनाव अधिकारी पहले से ही नामित हैं। उनकी मौजूदगी में ही 20 नवंबर को नामांकन होंगे। उसी दिन नाम वापसी के बाद आवेदन फॉर्म की जांच पड़ताल कर दावेदारों की सूची तैयार होगी। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों की सूची प्रदेश नेतृत्व को सौंपी जाएगी। हाईकमान से हरी झंडी मिलने के बाद प्रदेश नेतृत्व जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा करेंगे।