{"_id":"647792c8668818496a0a13d4","slug":"police-registered-a-case-of-rape-in-molestation-lakhimpur-news-c-4-1-169605-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दुष्कर्म का मामला पुलिस ने छेड़खानी में दर्ज किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दुष्कर्म का मामला पुलिस ने छेड़खानी में दर्ज किया
विज्ञापन
निघासन। क्षेत्र के एक गांव में 12 दिन पहले दवा लेने गई एक महिला को बेहोश कर झोलाछाप ने दुष्कर्म किया था। एसपी के आदेश पर पुलिस ने 12 दिन बाद दुष्कर्म के मामले को छेड़खानी में दर्ज किया है। पीड़ित ने पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप लगाया है।
पीड़ित महिला के पति ने बताया कि 19 मई की शाम करीब 7 बजे उसकी पत्नी के पेट में दर्द उठा। उसे लेकर वह पड़ोस के झोलाछाप के पास गया। डॉक्टर ने उसे दवा लिखकर बाहर से लाने को भेज दिया। इसके बाद पत्नी को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब एक घंटे बाद जब वह दवा लेकर पहुंचा तो उसके कपड़े अस्तव्यस्त थे और वह बेहोश पड़ी थी। आरोपी उसके साथ अश्लीलता कर रहा था। यह देखकर उसने शोर मचाया तो कई लोग एकत्रित हो गए।
लोगों को आता हुआ देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। होश आने पर उसकी पत्नी ने सारी बात बताई। पीड़ित जब पुलिस के पास पहुंचा तो रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया गया। इस पर उसने एसपी से गुहार लगाई। एसपी ने मामले में रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया, लेकिन पुलिस ने मामले में झोलाछाप रिंकल के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ राजेश कुमार ने बताया कि यदि ऐसा मामला है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।