{"_id":"687e7d8928950ac11e01e019","slug":"police-recovered-the-nepalese-teenager-within-half-an-hour-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-151252-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नेपाल के किशोर को आधा घंटे में पुलिस ने किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नेपाल के किशोर को आधा घंटे में पुलिस ने किया बरामद
Mon, 21 Jul 2025 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
पलिया पुलिस ने नेपाल के किशोर को बरामद करने के बाद परिजनों संग पुलिसकर्मी। संवाद
पलियाकलां। नेपाल के धनगढ़ी शहर का एक 14 वर्षीय किशोर पलिया शहर में आकर भटक गया था। जिसके बाद नेपाल पुलिस ने यहां से संपर्क किया और पलिया थानाध्यक्ष को भी फोटो समेत पूरी डिटेल उपलब्ध कराई। किशोर के माता-पिता भी पलिया आकर किशोर की तलाश करने में जुटे रहे। लेकिन पलिया पुलिस के पास फोटो पहुंचने के आधा घंटे के बाद ही थानाध्यक्ष की सक्रियता के चलते उसकी बरामदगी हो गई। जिसके बाद उसको परिजनों के सुपर्द किया गया है।
धनगढ़ी नेपाल निवासी 14 वर्षीय किशोर जोशी पलिया में अपने साथी के साथ आया था और यहां से वह गायब हो गया। मामले में उसके पिता ने नेपाल पुलिस को सूचना दी और नेपाल पुलिस ने पलिया थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी को फोटो समेत किशोर की डिटेल उपलब्ध कराई। इसके बाद पलिया थानाध्यक्ष ने टीमें बनाकर किशोर की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए गए।
करीब आधा घंटा बाद पुलिस को कामयाबी हासिल हुई और पलिया गुरुद्वारा के पास से किशोर को सकुशल बरामद किया गया। जिसके बाद नेपाल पुलिस के जरिए परिजनों को सूचना दी गई और परिजन मौके पर पहुंचे। यहां उनकी मौजूदगी में किशोर को उनको सुपुर्द किया गया है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि गुरूद्वारे के पास से किशोर को बरामद किया गया था जिसके बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। आधे घंटे में किशोर की बरामदगी के बाद किशोर के परिजनों ने पलिया पुलिस के प्रति आभार जताया है।