{"_id":"6aeeff583b311065f50f3d28","slug":"police-recovered-151-mobile-phones-with-the-help-of-surveillance-in-lakhimpur-kheri-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: पुलिस ने सर्विलांस की मदद से बरामद किए 151 मोबाइल फोन, मालिकों को सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: पुलिस ने सर्विलांस की मदद से बरामद किए 151 मोबाइल फोन, मालिकों को सौंपे
Sat, 07 Nov 2026 04:07 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 07 Nov 2026 04:07 PM IST
सार
पुलिस ने विशेष अभियान के चलाकर 32 लाख रुपये कीमत के 151 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। ये फोन उनके वास्तविक स्वामियों को लौटा दिए गए।
विज्ञापन
महिला को फोन सौंपतीं एसपी डॉ. ख्याति गर्ग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लखीमपुर खीरी जिले में अलग-अलग स्थानों से गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सर्विलांस सेल और साइबर थाने की संयुक्त टीम ने करीब 32 लाख रुपये कीमत के 151 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसको लेकर एएसपी पश्चिमी और सीओ अपराध के निर्देशन में सर्विलांस सेल व साइबर थाने की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने आधुनिक तकनीक और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से विभिन्न तिथियों में गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस करने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, जिले के विभिन्न थानों, शिकायत प्रकोष्ठ खीरी और भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल गुम होने की शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। इन शिकायतों के आधार पर टीम ने मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबरों को ट्रेस किया और उनकी लोकेशन का पता लगाया।
विज्ञापन
लगातार तकनीकी निगरानी और प्रयासों के बाद टीम ने लखीमपुर खीरी के अलावा सीमावर्ती जनपद सीतापुर, बहराइच और आस-पास के क्षेत्रों से कुल 151 मोबाइल फोन बरामद किए। इन सभी मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 32 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल गुम होने की शिकायत करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है।