फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police raided for the arrest of the accused

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दी दबिश

Fri, 24 Dec 2021 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Police raided for the arrest of the accused
अनीता (फाइल फोटो)
चकमदन गांव में बेटे के जन्मदिन हुई हर्ष फायरिंग में मां की मौत का मामला
विज्ञापन

खीरी टाउन। खीरी थाना क्षेत्र के चकमदन गांव में मंगलवार देर रात बेटे के जन्मदिन पर हुई हर्ष फायरिंग में मां की मौत के मामले में पुलिस ने पति की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए आरोपी जयराम निवासी देवकली थाना फरधान की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दी है। उधर, बेटा और चार माह की दुधमुंही बच्ची के सिर से मां का साया उठने से परिवार में मातम है।
मंगलवार को देर रात खीरी थाना क्षेत्र के चकमदन गांव निवासी प्रदीप कुमार वर्मा के तीन साल के बेटे अर्णव का जन्मदिन मनाया जा रहा था, जिसमें प्रदीप के मौसेरे भाई आरोपी जयराम की हर्ष फायरिंग ने बेटे और उसकी चार माह की दुधमुंही बहन नैना के सर से मां का साया छीन लिया। प्रदीप का विवाह सदर कोतवाली के चौकी महेवागंज क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव निवासी शत्रोहन लाल की पुत्री अनीता से हुआ था।
विज्ञापन

परिजन बताते हैं कि आठ साल बाद बड़ी मन्नत से उसे पुत्र के रुप में अर्णव मिला था, जबकि अभी चार माह पहले ही उनके घर में बिटिया नैना का जन्म हुआ था। जिस घर में खुशियां मनाई जा रही थी वहां अब गम का माहौल बना हुआ है। अनीता की मौत से गांव में सन्नाटा पसर गया है। जबकि, घर में दोनों बच्चे की निगाहें मां को ढूंढ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन का कहना है कि जयराम नशे की हालत में था। उसे बार बार यह कहा जा रहा था कि वह फायरिंग न करे। अगर करे भी तो घर के अंदर न करके वह घर के बाहर जाकर फायरिंग करे। लेकिन, आरोपी ने किसी की नहीं सुनी और नशे में फायरिंग कर दी।

उधर, मृतका के पति प्रदीप का कहना है कि मौसेरे भाई जयराम ने जान बूझकर गोली नहीं चलाई होगी। लेकिन जब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक तो असलियत सामने नहीं आएगी। आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद ही मामले में सही वजह सामने आ सकेगी। लेकिन जो कुछ भी हुआ है, वह पत्नी की मौत से टूट गए हैं। उधर, खीरी थाना प्रभारी रंधा सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी जयराम तलाशा जा रहा है। इसके लिए गांव में दबिश दी जा रही है। बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed