फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police picked up a 10 year old boy in a dispute between two parties

Lakhimpur Kheri News: दो पक्षों के विवाद में दस साल के बालक को उठा लाई पुलिस

Sat, 22 Mar 2025 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Police picked up a 10 year old boy in a dispute between two parties
संपूर्णानगर। थाना क्षेत्र के कृष्णानगर में दो पक्षों में जमीन के विवाद में पुलिस एक दस वर्षीय बालक को थाने ले आई। हालांकि पुलिस का कहना है कि अकेला होने के कारण बालक को ले आए थे। बाद में महिला के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


कृष्णानगर गांव में एक परिवार में जमीन का विवाद चल रहा है। इसमें मृतक रज्जा गुप्ता के चार पुत्रों में दो पुत्रों के नाम जमीन कर दी गई है। जिसके चलते आए दिन विवाद होता है। शनिवार को परिजनों में विवाद हो गया और मामला मारपीट तक पहुंचने से हंगामा हो गया। पुलिस के पहुंचने पर सभी मौके से भाग गए। विवाद को देखते हुए पुलिस दस वर्षीय बालक को थाने ले आई।
विज्ञापन

यहां बालक की मां कुछ महिलाओं के साथ थाने पहुंची और आरोप लगाया कि पुलिस दस वर्षीय बालक को गिरफ्तार कर लाई है। थाने के कार्यवाहक इंचार्ज अनिल कुमार पंकज ने बताया कि पीड़ित रितु गुप्ता की तरफ से तहरीर आई है, जिसमें उसने कुछ लोगों पर उसकी जमीन पर तंबू बनाने का आरोप लगाया है। रोकने पर वीडियो बनाने और मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर अनिल गुप्ता, हरीलाल गुप्ता व एक अन्य के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। मौके पर पुलिस के पहुंचने पर सभी भाग गए थे और दस वर्षीय बालक अकेला था, जिसके चलते उसे पुलिस साथ ले आई थी। परिजनों के पहुंचने पर बालक को उनके सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed