फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   police

कुछ थाना प्रभारियों पर गिर सकती है गाज

Sun, 02 Aug 2020 11:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
police
लखीमपुर खीरी। अपराध नियंत्रण में फिसड्डी कई थाना प्रभारी एसपी की रडार पर हैं। इससे जल्द ही बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों के फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गई है, जिसमें अपराधों पर नियंत्रण न रख पाने वाले पांच प्रभारी निरीक्षकों पर गाज गिर सकती है। फेरबदल होने की सुगबुगाहट पर कुछ इंस्पेक्टर चार्ज के लिए जहां नेताओं की परिक्रमा करते देखे जा रहे हैं। वहीं कुछ कुर्सी बचाने के लिए अपने उच्च पदों पर बैठे अफसरों और नेताओं से जुगाड़ लगाने में लगे हैं।
विज्ञापन

नए एसपी सत्येंद्र कुमार ने चार्ज लेने के बाद प्रभारी निरीक्षकों की क्रियाकलापों की जानकारी ली थी। इसके बाद प्रभारी निरीक्षकों के साथ बैठक कर थाना क्षेत्रों में होने वाले अपराधों की जानकारी ली और उन्हें चेतावनी भी दी थी। सूत्रों के मुताबिक अपराध नियंत्रण में नाकाम रहे प्रभारी निरीक्षकों पर एसपी की निगाह तिरछी हो गई है। प्रभारी निरीक्षक मैलानी का आगरा जोन तबादला हो जाने के बाद कुर्सी खाली है। थाना नीमगांव में भी इंस्पेक्टर (अपराध) प्रभारी निरीक्षक का कार्यभार देख रहे हैं। शुक्रवार को एसपी सत्येंद्र कुमार ने संपूर्णानगर एसओ संदीप सिंह को हटाकर अपना पीआरओ बना लिया, इससे संपूर्णानगर में भी थाना प्रभारी का पद रिक्त है। जिले के कई इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी का गैर जनपद और जोन में तबादला हो चुका है, लेकिन वह अभी रिलीव नहीं हुए हैं। संभावना जताई जा रही है कि रक्षाबंधन त्योहार निपटने के बाद एसपी जिले में बड़े स्तर पर फेरबदल करेंगे, जिसकी अंदरखाने सुगबुगाहट तेज हो गई है। फेरबदल में अपराध रोकने में नाकाम और लापरवाह थाना प्रभारी निरीक्षकों और चौकी इंचार्जों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। इससे जिले के करीब छह थाना प्रभारियों की कुर्सी हिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed