फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police is now looking for Sumit Jaiswal in Tikunia case

तिकुनिया कांड में अब पुलिस को सुमित जायसवाल की तलाश

Sat, 16 Oct 2021 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Police is now looking for Sumit Jaiswal in Tikunia case

घटना के वक्त थार जीप में था सवार, उतरकर भागते वक्त का वीडियो हो चुका है वायरल

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड में अब पुलिस को सुमित जायसवाल उर्फ मोदी की तलाश है, जो घटना के समय थार जीप में सवार था। थार जीप से उतरकर भागते हुए उसका वीडियो भी वायरल हो चुका है। लिहाजा पुलिस ने घटना की कड़ी जोड़ने के लिए सुमित जायसवाल की तलाश तेज कर दी है। खास बात यह भी है कि थार जीप में सवार ड्राइवर समेत अन्य लोगों की प्रदर्शनकारियों द्वारा हत्या की जा चुकी है, जिससे थार जीप पर मौजूद अकेला चश्मदीद सुमित जायसवाल ही बचा है।
तिकुनिया कांड के पूरे घटनाक्रम में थार जीप का सबसे अहम रोल रहा है। इसी थार जीप की चपेट में आकर चार किसानों की मौत हुई थी। इसके बाद थार से उतरकर भागते सुमित जायसवाल दिखा था। यह वीडियो कई दिन पहले वायरल हो चुका था, लेकिन पुलिस अब तक सुमित की तलाश नहीं कर पाई है और न ही सुमित की लोकेशन ही ट्रेस हो रही है।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि वीडियो वायरल होने के बाद से ही सुमित जायसवाल भूमिगत हो चुका है। कई दिनों से शहर में उसकी मौजूदगी के कोई निशान नहीं मिले हैं। अब तक पुलिस मुख्य आरोपी समेत छह लोगों से पूछताछ कर चुकी है और अब सुमित की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि सुमित से पूछताछ में घटना के कई राज खुलकर सामने आएंगे। खासकर थार जीप को भगाने के पीछे क्या वजह हो सकती है। इन सवालों के जवाब मिलने पर ही पुलिस इस केस की कड़ियां जोड़ने में कामयाब हो सकती है।

होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी जांच टीम

लखनऊ/ लखीमपुर खीरी। लखीमपुर हिंसा के आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश दास के भतीजे अंकित दास व उसके करीबी सुरक्षाकर्मी लतीफ काले को लेकर जांच टीम शुक्रवार दोपहर को लखनऊ पहुंची।
करीब चार घंटे तक उसके साथ कई ठिकानों पर पड़ताल की गई। इस दौरान पुलिस के हाथ एक लाइसेंसी रिवाल्वर और एक रीपीटर बंदूक हाथ लगी। दोनों का लाइसेंस अंकित दास के नाम बताया है। पुलिस इसके बाद उसे लेेकर गोमतीनगर फन मॉल के पीछे स्थित होटल सागर सोना लेकर गई। जहां उससे कमरे के बारे में जानकारी हासिल की। पुलिस टीम वहां पर करीब एक घंटे तक रही।
जांच टीम ने अंकित दास से होटल सागर सोना में काफी देर तक पूछताछ की। इसके बाद उसकी बताई तारीख के आसपास के सभी दिनों की सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू की। पुलिस ने होटल का डीवीआर अपने कब्जे में ले लिया है। होटल के फुटेज में कई अहम सुराग जांच टीम के हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर कुछ अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिल सकती है, जो अंकित दास को नेपाल तक ले जाने में मदद की थी। पुलिस इन मददगारों की सूची तैयार की है।

दो मिस कारतूस बने असलहे बरामदगी का मुख्य आधार

लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड में जांच टीम को मौके से दो मिस कारतूस मिले थे, जिसके बाद जांच टीम ने असलहों की जांच को आधार बनाया। इससे पहले जब आशीष मिश्र मोनू ने क्राइम ब्रांच में जांच टीम का सामना किया था तब भी टीम ने आशीष से रायफल और पिस्टल देने को कहा था, लेकिन सीजर रिपोर्ट सामने तैयार करने को लेकर इनके अधिवक्ता की आपत्ति थी।
इसके बाद जांच टीम ने इसी रायफल की बरामदगी के लिए कस्टडी रिमांड का अपना आधार बनाया था। जांच टीम जब अंकित दास और उनके साथियों को लेकर लखनऊ पहुंची तो रिपीटर गन और रिवॉल्वर को लेकर मौके पर सीजर बनाने को लेकर अंकित दास के अधिवक्ताओं से असहमति की नौबत बन गई। लिहाजा पुलिस असलहों की बरामदगी के लिए उन्हें लखनऊ ले गई। पांचों आरोपियों की मोबाइल कॉल डिटेल और जीपीएस लोकेशन पर ध्यान केंद्रित करते हुए, जांच टीम इस बात को पुख्ता साबित करने में जुटी है कि शेखर भारती ने जांच टीम के सामने जो बयान दिया, वह हूबहू सच था। सूत्र बताते हैं कि चारों आरोपियों से पूछताछ में सबसे अधिक तथ्यात्मक जानकारी अंकित दास से हासिल हुई है और मौके से किसानों को भागने के लिए हवाई फायरिंग करने की बात सामने आई है। संवाद

पूर्व केंद्रीय मंत्री का भतीजा भाग गया था नेपाल

लखनऊ/ लखीमपुर खीरी। जांच टीम ने दूसरे आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता अखिलेश दास के भतीजे अंकित दास से काफी देर तक पूछताछ की गई। इस दौरान उसने बताया कि वारदात के बाद वह लखनऊ स्थित पुराना किला घर पहुंचा। वहां अपने क्ले स्कावयर स्थित एमआई अपार्टमेंट स्थित फ्लैट पर गया। जहां असलहे रखने के बाद अपने गोमतीनगर स्थित होटल सागर सोना में चला गया। वहां रुकने के बाद एक दोस्त की गाड़ी लेकर नेपाल निकल गया। टीवी पर आशीष की गिरफ्तारी की जानकारी होने पर अपने वकील से संपर्क किया। इसके बाद वह क्राइम ब्रांच के सामने हाजिर हो गया। ब्यूरो/संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed