{"_id":"644fb223d22e98e12b062e73","slug":"police-found-missing-minor-sisters-in-lakhimpur-kheri-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: घर छोड़कर छह प्रेमियों के साथ चली गईं दो सगी बहनें, 18 दिन बाद पुलिस ने हैदराबाद से पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: घर छोड़कर छह प्रेमियों के साथ चली गईं दो सगी बहनें, 18 दिन बाद पुलिस ने हैदराबाद से पकड़ा
Mon, 01 May 2023 06:15 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 01 May 2023 06:15 PM IST
सार
हैदराबाद थाना पुलिस ने 18 दिन पहले छह प्रेमी युवकों के साथ गईं दो सगी बहनों को पकड़ लिया। उनका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें माता-पिता के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के थाना हैदराबाद क्षेत्र से 13 अप्रैल की रात लापता हुईं दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। दोनों सगी बहनें हैं। दोनों अपने छह प्रेमियों के साथ चली गई थीं। पुलिस ने सोमवार को दोनों बहनों का मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद उन्हें माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
हैदराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि एक गांव निवासी 17 वर्षीय और 16 वर्षीय दो सगी बहनों को उनके छह प्रेमी युवक अभिलेश निवासी सोहरैय्या, अनूप निवासी वनभल्लिया थाना गोला, मोहित, अंकुश, नैमिष निवासी ममरी और गोलू निवासी गौरिया देहात थाना हैदराबाद ले गए थे।
विज्ञापन
चंद घंटे की दुल्हन की कहानी: पिता-भाई ने गला दबाया, मुंह में डाला तेजाब; फेरों के विरोध पर महिलाओं ने की पिटाई
विज्ञापन
किशोरियों के पिता ने सभी छह युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों किशोरियों को एक स्थान से बरामद कर परिवार वालों के हवाले कर दिया गया है। दोनों लड़कियों के बयान दर्ज कराए जाएंगे, जिसके आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।