{"_id":"65a837f324300f65460f29d9","slug":"police-dragged-the-woman-protesting-on-the-road-by-holding-her-hand-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-13148-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रही महिला का पुलिस ने हाथ पकड़कर घसीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रही महिला का पुलिस ने हाथ पकड़कर घसीटा
विज्ञापन
वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट स्रोत : सोशल मीडिया
मोहम्मदी। कोतवाली के पुलिसकर्मियों का सड़क पर बैठकर विरोध कर रही महिला को घसीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला को खींचने पर उसके बच्चे बिलख उठे। महिला दो दिन पहले गांव में हुए विवाद की शिकायत लेकर कोतवाली आई थी।
गांव हरिहरपुर निवासी सन्नो ने बताया कि तीन दिन पहले गांव धमौला निवासी देवर तौहीद, मुहीद ने घर में घुस कर मारपीट की थी। पड़ाेस में रहने वाले चचेरे देवर ने भी विवाद किया था। उसे घर से निकलने नहीं दिया। मामले में उसकी मां सलमा ने पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया था। शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई तो सन्नो बुधवार की सुबह कोतवाली पहुंची। कार्रवाई न होने पर वह बच्चों समेत हनुमान द्वार चौराहे पर बैठ गई।
उसकी गोद में एक और दो बच्चे पास में खड़े थे। महिला के सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने का पता चला तो कोतवाली पुलिस पहुंची। महिला को घसीटकर सड़क से हटाने का प्रयास किया गया। किसी ने महिला को घसीटने का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो में देशराज सिंह नाम के एसआई महिला का हाथ पकड़कर खींचते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होन के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने सन्नो की मां सलमा की तहरीर पर शादाब, शोराब आदि पर केस दर्ज किया है। दूसरे पक्ष की हुमा की तहरीर पर तौफीक आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
तीन दिन पहले हुआ था विवाद, कोतवाली बुलाए गए थे दोनों पक्ष
हल्का दरोगा रामवीर सिंह ने बताया कि महिला का दूसरे पक्ष से तीन दिन पहले विवाद हुआ था। गाली गलौज व मारपीट हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया था। दरोगा देशराज सिंह ने बताया कि उन्होंने सड़क पर जाम न लगे, इसलिए महिला को हटाया। महिला किसी के बहकावे में आकर सड़क पर बैठ गई थी। कोतवाल चंद्रशेखर ने बताया कि महिला का देवरानी-जेठानी का विवाद था। भीड़भाड़ वाला इलाका है, इसीलिए उसे सड़क से उठाया जा रहा था। महिला के देवर का चालान किया गया है।