फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police cut challan .. Electricity workers linked to theft and soldiers beat up three employees including SSO

पुलिस ने चालान काटा तो बिजली कर्मियों ने चोरी से जुड़ा कनेक्शन काटा..सिपाहियों ने एसएसओ सहित तीन को पीटा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
Police cut challan .. Electricity workers linked to theft and soldiers beat up three employees including SSO
लखीमपुर खीरी। थाना निघासन क्षेत्र में बिजली ठीक करने जा रहे बिजली विभाग के कर्मचारी की बाइक का ढखेरवा चौकी पुलिस ने पास दिखाने के बाद भी चालान कर दिया। इससे नाराज दो कर्मचारियों ने चोरी से चौकी पर जलाई जा रही बिजली का कनेक्शन काट दिया। इससे भड़के सिपाही दोनों कर्मचारियों को पुलिस चौकी लाए। कमरे में बंद कर पिटाई कर दी। एसएसओ जब बचाने गया तो सिपाहियों ने उसे भी कमरे में बंद कर लिया और पिटाई करने के बाद तीनों को छोड़ दिया। इससे गुस्साए कर्मचारियों ने क्षेत्र की बिजली गुल कर दी और दोषी पुलिसकमियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बिजली उपकेंद्र पर धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस बिजली कर्मचारियों की मानमनौवल करने में जुटी है। गुरुवार की शाम बिजली लाइनमैन सुशमेद लाइन ठीक करने जा रहा था। उसके पास पास भी था। ढखेरवा में पुलिस चौकी के पास चेकिंग कर रही पुलिस ने उसकी बाइक रोक ली। उसने पास दिखाया और बिजली ठीक करने जाने की बात कही, लेकिन पुलिस नहीं मानी और उसकी बाइक का चालान कर दिया। इससे नाराज सुशमेंद ने साथी लाइनमैन विनोद गुप्ता के साथ चोरी-छिपे जोड़े गए कनेक्शन को काटकर पुलिस चौकी की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। यह देखकर पुलिस कर्मियों का गुस्सा सातवे आसमान पर चढ़ गया। सिपाही दोनों लाइनमैनों को पकड़ कर पुलिस चौकी लाए और कमरे में बंद कर पिटाई कर दी। सूचना पर एसएसओ विनोद मौर्या जब पहुंचे तो उन्हें भी कमरे मेंं बंद कर मारापीटा। बाद में तीनों को छोड़ दिया। इससे नाराज विद्युत कर्मियों ने समूचे क्षेत्र की सप्लाई बंद कर दी। हंगामा करते हुए पावर हाउस पर धरने पर बैठ गए। शुक्रवार की सुबह बड़ी संख्या में कर्मचारी पावर हाउस पहुंचे और पुलिस की कार्यशैली की कड़ी आलोचना की। चौकी इंचार्ज को पावर हाउस पर बुलाया। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज कमलेश कुमार ने सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन कर्मचारी तुरंत कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed