{"_id":"64e645f2befb327e1b07a9e7","slug":"police-caught-the-accused-of-molesting-girl-students-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-4332-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पुलिस की पकड़ में आया छात्राओं से छेड़खानी का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पुलिस की पकड़ में आया छात्राओं से छेड़खानी का आरोपी
विज्ञापन
सिकंदराबाद। ट्यूशन पढ़कर घर वापस जा रही नीमगांव की बेहजम चौकी के एक गांव निवासी छात्राओं से छेड़खानी करने का आरोपी पुलिस की पकड़ में आ गया।
शनिवार की शाम बेहजम चौकी के एक गांव निवासी छात्रा अपनी दो बहनों के साथ ट्यूशन पढ़कर घर वापस जा रही थी। इसी समय गांव के युवक आशीष ने छात्राओं से छेड़खानी की। अश्लील इशारे किए। विरोध करने पर छात्राओं से मारपीट की। छात्राओं ने घर पहुंचकर आपबीती बताई तो परिजन पुलिस चौकी पहुंचे।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित छात्राओं के न्यायालय में बयान दर्ज कराए। दबिश देकर आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेजा है। थानाध्यक्ष नीमगांव अजीत कुमार ने बताया कि आरोपी का चालान न्यायालय भेजा गया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। संवाद