फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police caught the absconding lover couple from home, got married in the temple

घर से फरार प्रेमी युगल को पुलिस ने पकड़ा, मंदिर में कराई शादी

Wed, 25 May 2022 06:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 06:12 PM IST
विज्ञापन
Police caught the absconding lover couple from home, got married in the temple
निघासन। सात दिन से लापता प्रेमी जोड़े को पुलिस ने बरामद कर लिया। बाद में दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद मंदिर में शादी करा दी गई। पूरब मोहल्ला निवासी युवक का कस्बे के वार्ड नंबर 6 निवासी युवती के साथ कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवारवालों से चोरी छिपे दोनों एक दूसरे से मिलते थे। परिवार वालों को पता चला तो उन्होंने सख्ती कर दी। एक सप्ताह पहले दोनों घर से चले गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों की लोकेशन ट्रेस की तो वह दिल्ली में मिली, इसके आधार पर पुलिस ने उन्हें तलाश कर लिया। दोनों की जाति अलग होने की वजह से परिजन इस शादी के लिए तैयार नहीं हो रहे थे, जबकि प्रेमी युगल शादी की जिद पर अड़े रहे। प्रेमी जोड़े को पुलिस ने समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन वह किसी भी हाल में अलग होने के लिए तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन

फिर पुलिस ने कुछ बुद्धिजीवियों की मदद से कस्बे के दुर्गा मंदिर परिसर में जयमाला डलवाकर दोनों की शादी करवा दी। थाने से ही लड़की को विदा कर ससुराल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों के परिजन को भी इस शादी के लिए राजी कर लिया गया है। दोनों परिवारों के बीच अब किसी तरह का कोई विवाद और मलाल नहीं है। शादी के बाद नवदंपती बेहद खुश दिखाई दिए। युवती मां ने दोनों को आशीर्वाद दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed