{"_id":"683751d38f996d8c4d0b85cc","slug":"police-arrested-wanted-persons-in-several-cases-lakhimpur-news-c-4-1-bly1014-650442-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पुलिस ने कई मामलों में वांछित किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पुलिस ने कई मामलों में वांछित किए गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में वांछित अपराधी। पुलिस
मैगलगंज खीरी। मैगलगंज पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान में अलग-अलग स्थानों से वांछित छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनमें एक महिला भी शामिल है।
इंस्पेक्टर रमेश पांडे ने बताया कि वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें रामदेव निवासी कुंवरापुर, राजीव निवासी बटलरगंज, इमरान निवासी नईबस्ती खखरा, मुनीम निवासी पिपरी अजीज, सुरेश निवासी शिवराजपुर व रिंकी पत्नी गोविंद निवासी ढाखा कोतवाली मैगलगंज शामिल हैं। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।
पसगवां। पुलिस ने बताया कि इंद्रपाल निवासी पैकीपुर, छैलू उर्फ शकील निवासी मौलवीगंज बरवर, सुनील निवासी इमलिया घाघपुर, अमित कुमार निवासी नकटी थाना पसगवां को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चारों वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।
विज्ञापन
ममरी। हैदराबाद पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे दो आरोपियों गंगाराम निवासी ग्राम कोरैया एजेंट और कुलदीप वर्मा निवासी ग्राम तेजापुर थाना हैदराबाद को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी कोर्ट के आदेश पर की गई है। संवाद
फरधान में भी सात वारंटी पकड़े गए
फरधान। विभिन्न मामले में वांछित चल रहे सात वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया गिरफ्तार अभियुक्तों में हाशिम और वाहिद निवासीगण गौरिया, रिजवान निवासी ढखवा थाना हैदराबाद, मुंशीलाल निवासी उजारगूम, सुरेश कुमार निवासी मनिकापुर, सुभाष निवासी लोनपुरवा और नेतराम निवासी परसेहरा बुजुर्ग थाना फरधान शामिल हैं। सभी वांछितों के कोर्ट से वारंट जारी किए गए थे। सभी को पेशी के लिए कोर्ट भेज दिया गया है। संवाद