Lakhimpur Kheri: पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार, लूट की कई घटनाओं का खुलासा
लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र में पुलिस ने लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों सगे भाई हैं। आरोपियों से लूट का माल बरामद हुआ है।
विस्तार
लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लूट की कई घटनाओं का खुलासा किया। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के कब्जे से न सिर्फ थाना नीमगांव क्षेत्र में पिछले दिनों एक महिला से लूटा गया कुंडल बरामद हुआ है, बल्कि थाना खीरी, गोला और कोतवाली सदर क्षेत्र में भी हुई लूट की घटनाओं का माल बरामद हुआ है। दोनों लुटेरे सगे भाई बताए गए हैं।
थाना नीमगांव के चौकी बेहजम क्षेत्र में 19 जून को एक महिला के साथ कुंडल लूटे जाने की घटना हुई थी। इस घटना के खुलासे के लिए नीमगांव पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी लगी थी। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस ने नीमगांव क्षेत्र में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इन अभियुक्तों के नाम शोएब खान व नावेद खान निवासी खपरैल बाजार थाना कोतवाली लखीमपुर सदर बताए गए।
दोनों आरोपी सगे भाई हैं। उनके कब्जे से बेहजम क्षेत्र में महिला से लूटा गया कुंडल, लूट की घटना में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल के अलावा थाना गोला, खीरी व सदर क्षेत्र में लूटे गए दो जोड़ी कुंडल, तीन जोड़ी झाले, एक जोड़ी टॉप्स, एक चेन, एक पैंडल बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों का चालान कर दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.