{"_id":"6732fead989602c2cc0b58aa","slug":"police-arrested-two-robbers-in-encounter-in-lakhimpur-kheri-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: पुलिस ने मुठभेड़ में दो लुटेरों को किया गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: पुलिस ने मुठभेड़ में दो लुटेरों को किया गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल
Tue, 12 Nov 2024 12:57 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:57 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के मितौली क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार रात मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। इनका साथी फरार हो गया।
विज्ञापन
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी जिले में थाना मितौली पुलिस ने मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुआ है। पकड़े गए लुटेरे पिछले दिनों मितौली सर्किल क्षेत्र में हुई ताबड़तोड़ लूट की घटनाओं में शामिल रहे थे। बदमाशों का एक साथी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है।
विज्ञापन
थाना मितौली और नीमगांव क्षेत्र में हुई लूट की घटनाओं का खुलासा करने के लिए कई थानों की टीमें लगी थीं। सोमवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मितौली क्षेत्र में भीखमपुर नहर के पास बाइक सवार तीन युवकों को रोका। खुद को घिरता देख इन युवकों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इस पर पुलिस ने भी जवाब में फायर किया। इस दौरान गोली एक आरोपी के दाहिने पैर पर जा लगी। इसके बाद पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Pitbull Dog: बरेली में पिटबुल ने मालिक का नोचा चेहरा, परिवार ने जंगल में छोड़ा, खतरा देख वन विभाग ने पकड़वाया
विज्ञापन
एएसपी नैपाल सिंह ने बताया कि इरशाद उर्फ मन्ना और वसीउल्ला निवासी गांव भुड़वारा थाना गोला को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें इरशाद के पैर में गोली गली है। तीसरा आरोपी संजय उर्फ पप्पू अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस, लूट का सामान, नकद रुपये व मोटर साइकिल बरामद हुई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन