फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police arrested two accused for killing man in lakhimpur kheri

हत्या का खुलासा: नाबालिग बेटे से युवक ने की थी दरिंदगी, बदले की आग में पिता ने उतारा मौत के घाट; दो गिरफ्तार

Sat, 15 Jul 2023 06:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Jul 2023 06:41 PM IST
सार

पलियाकलां के मोहित हत्याकांड में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया कि मोहित ने एक नाबालिग बच्चे से कुकर्म किया था। इसी का बदला लेने को बच्चे के पिता ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
Police arrested two accused for killing man in lakhimpur kheri
मृतक मोहित गुप्ता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के पलियाकलां में 28 जून को शादी समारोह से लौटते समय मोहल्ला बाजार निवासी व्यापारी मोहित गुप्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच के मुताबिक मोहित ने एक आरोपी के पुत्र के साथ कुकर्म किया था। इसका बदला लेने के लिए उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मोहित की हत्या की थी। तीसरा आरोपी अभी भी फरार है।

विज्ञापन


28 जून की रात मोहल्ला बाजार द्वितीय निवासी संतोष गुप्ता उर्फ गुल्ले के 22 वर्षीय मोहित गुप्ता की उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह अपने दोस्त सोमेश माधव के विवाह समारोह से लौटकर अपने घर जा रहा था। हरशंकर लान व दरगाह मंदिर के पास उसका शव 29 जून को सुबह बरामद हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी समेत अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं के तहत जांच करते हुए कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: बरामदे में सो रहा था पति, कमरे में प्रेमी के साथ पत्नी, आधी रात टूटी नींद तो मच गई चीख-पुकार
विज्ञापन
विज्ञापन

 

साथियों के साथ मिलकर की थी वारदात 

एएसपी नैपाल सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी के नाबालिग पुत्र से मोहित द्वारा गलत काम (कुकर्म) किए जाने की बात सामने आई है। इसके चलते मुख्य आरोपी उससे रंजिश मानने लगा था। इसी बात को लेकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मोहित की हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि मामले में अभिषेक जायसवाल निवासी मोहल्ला टेहरा शहरी को भी गिरफ्तार किया है। 

अभिषेक जायसवाल के आरोपी के साथ हत्या से पहले और बाद में संपर्क में रहने की बात सामने आई है। इलेक्ट्रानिक व मौखिक साक्ष्यों को मिलाते हुए उक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी शनि उर्फ सूर्योदय निवासी मझरा फार्म कोतवाली सदर भी है, जो कि फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना में प्रयुक्त बाइक को भी बरामद किया गया है।

मुख्य आरोपी के खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज

मुख्य आरोपी के खिलाफ हत्या समेत करीब नौ मुकदमे हैं और वह हिस्ट्रीशीटर भी है। जबकि अभिषेक के खिलाफ मारपीट के छह मुकदमे दर्ज हैं। एएसपी नैपाल सिंह ने बताया कि एसपी की तरफ से खुलासा करने वाली टीम को 15 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed