फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Poetry evening book juices

काव्य संध्या में बही रसधार

Sun, 10 May 2015 11:04 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Sun, 10 May 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
Poetry evening book juices
अनुराधा सामाजिक साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में संस्कार विद्या मंदिर के प्रांगण में काव्य संध्या का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता कवि और साहित्यकार अमर फतेहपुरी शास्त्री ने की। संचालन पंडित मुरलीधर त्रिपाठी अनजान ने किया।
विज्ञापन

काव्य संध्या का शुभारंभ संतोष त्रिपाठी एडवोकेट की वाणी वंदना से किया गया। नगर के कवि राजीव शर्मा ने नेताओं पर कुछ इस प्रकार व्यंग्य किया- इतनी दौलत हमें देना दाता, सात पुस्ते भी खाए चुकेना।
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता के लिए शशांक  ने कुछ इस प्रकार पढ़ा-हिंदू, न मुसलमान, न सरदार चाहिए, आपस में प्रेम भाव का व्यवहार चाहिए। कन्हैया सिंह राश ने समाज को फटकारते हुए कहा- मायावी संसार में, मायावी सब लोग, भोजन भूखे को नहीं अघाने को भोग।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभाध्यक्ष अमर फतेहपुरी ने कुछ यूं वाहवाही लूटी-देश में जयचंद जाफर कुछ बढ़ने लगे हैं, देश को फिर बेचने का स्वप्न कुछ गढ़ने लगे हैं।
इसके पश्चात देश के नेताओं एवं व्याप्त भ्रष्टाचार पर भी प्रहार किया। कहा-धू धू धक धक देश जल रहा, होली के अंगाराें में।
संचालक मुरलीधर त्रिपाठी अनजान ने चुनाव में नेताओं के आचरण पर कटाक्ष किया। अंत में विद्यालय प्रबंधक संतोष त्रिपाठी ने साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए कवि अमर फतेहपुरी को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता त्रिपाठी, शिक्षिका किरन शर्मा, मानसी गुप्ता, कोमल गुप्ता, रुची कश्यप, दुर्गावती त्रिपाठी एवं शिवकुमार सोनी दुर्गेश सोनी जयप्रकाश त्रिवेदी आदि लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed