फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   POCSO Act accused escapes after being pushed, arrested in encounter

Lakhimpur Kheri News: धक्का देकर भागा पाॅक्सो एक्ट का आरोपी, मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sun, 28 Sep 2025 02:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 28 Sep 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
POCSO Act accused escapes after being pushed, arrested in encounter
मुठभेड़ में घायल अ​भियुक्त रिजवान को लेकर जाती पुलिस। स्रोत:  पुलिस
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण के लिए लाया गया पाॅक्सो एक्ट में पकड़ा गया सेहरुआ निवासी आरोपी रिजवान सिपाहियों को धक्का देकर शुक्रवार सुबह भाग निकला। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस हरकत में आकर उसकी तलाश में जुटी। लखपेड़ागंज-खड़ंजा मार्ग पर उसे घेर लिया गया। इस बीच आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल, उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

गांव सेहरुआ निवासी रिजवान अली के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार सुबह पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को कोर्ट में पेश करने से पहले मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। इसी दौरान आरोपी सिपाही को धक्का देकर भाग गया। पुलिस ने मुखबिर तंत्र के अलावा स्वाट टीम के कर्मचारियों को तलाश करने में लगाया।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर सेवढ़ा लखपेड़ागंज के पास खड़ंजा मार्ग की घेराबंदी करते हुए आरोपी रिजवान को दबोच लिया। पुलिस को सामने देखकर रिजवान ने तमंचे से फायर कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली जा लगी। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान घटना में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। कोतवाली पुलिस ने शहर कोतवाल की तहरीर पर आरोपी रिजवान अली के खिलाफ जानलेवा हमला समेत कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed