{"_id":"61f7d42f4dc0167f062d40c3","slug":"poachers-hunted-tiger-shot-dead-body-found-lakhimpur-news-bly474032040","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकारियों की गोली का शिकार हुआ बाघ, मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकारियों की गोली का शिकार हुआ बाघ, मिला शव
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल के पश्चिम नवलपरासी के बर्दघाट नगर पालिका के दाउन्ने सामुदायिक वन क्षेत्र में एक नर बाघ का शव मिला है। बाघ की मौत शिकारियों की गोली लगने से बताई गई है। शरीर में दो जगह गोली के निशान भी मिले हैं। पार्क प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नेपाल के बर्दघाट नगर पालिका में आने वाले दाउन्ने सामुदायिक वन क्षेत्र में रविवार को एक बाघ का शव बरामद हुआ है। नवल परासी डिवीजन के वार्डेन शंकर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि वन क्षेत्र में मार्ग से करीब पांच किलोमीटर अंदर एक नर व्यस्क बाघ का शव पड़ा था, जिसके शरीर में दो जगह गोली लगी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि बाघ की मौत शिकारियों की गोली से हुई है।
वार्डेन ने बताया कि जंगल में जंगली सुअर, हिरन, नीलगाय आदि वन्यजीव का शिकारी शिकार करते हैं, पास के चितवन पार्क से बाघ की चहलकदमी कभी-कभार देखी गई है। बाघ आने से शिकारियों ने दूर से गोली मारकर इसका शिकार किया है। हालांकि बाघ को ले जाने में वह असमर्थ रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव का वजन करीब डेढ़ क्विंटल है, जबकि साढ़े सात फिट लंबाई व साढ़े तीन फिट चौड़ाई निकली है।