Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   PM swanidhi yojana

महिला लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र बांटे गए

Sun, 28 Feb 2021 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
PM swanidhi yojana
लखीमपुर खीरी। मिशन शक्ति के तहत नगर पालिका परिषद सभागार में पीएम स्वनिधि योजना के महिला लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत पत्र बांटे गए। चेयरमैन ने मिशन शक्ति की आवश्यकता, प्रासंगिकता पर कहा कि महिलाओं में सुरक्षा, सम्मान व स्वालंबन की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रमों के जरिए जन सामान्य को जागरूक किया जा रहा। बेटियों के बिना सभ्य समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन निरुपमा बाजपेई ने ईओ आरआर अंबेश की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की लाभार्थी महिला स्ट्रीट वेंडरों को प्रमाण पत्र देकर ऋण स्वीकृत पत्रों का वितरण किया गया। ईओ आरआर अंबेश ने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देश पर नगर पालिका परिषद लखीमपुर की ओर से 26 फरवरी से 08 मार्च 2021 तक मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पीएम स्वनिधि योजना लोगों को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही है। इस अवसर पर काउंसलर कय्यूम जरवानी, महिला कार्यकर्ता मधुलिका त्रिपाठी, मधुर ढीढा, मीनू गुप्ता, सपना कक्कड़, शालू मलिक, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा कस्तूरबा विद्यालय रेनू श्रीवास्तव, पूजा पांडे, रूपाली शुक्ला, रत्ना मिश्रा, कीर्ति शुक्ल, आरती श्रीवास्तव, रेनू श्रीवास्तव उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed